Judges 4:21
इसके बाद हेबेर की स्त्री याएल ने डेरे की एक खूँटी ली, और अपने हाथ में एक हथौड़ा भी लिया, और दबे पाँव उसके पास जाकर खूँटी को उसकी कनपटी में ऐसा ठोक दिया कि खूँटी पार होकर भूमि में धँस गई; वह तो थका था ही इसलिए गहरी नींद में सो रहा था। अतः वह मर गया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Judges 3:21इतने में एहूद ने अपना बायाँ हाथ बढ़ाकर अपनी दाहिनी जाँघ पर से तलवार खींचकर उसकी तोंद में घुसेड़ दी;
Judges 5:26उसने अपना हाथ खूँटी की ओर, 1 अपना दाहिना हाथ बढ़ई के हथौड़े की ओर बढ़ाया; 1 और हथौड़े से सीसरा को मारा, उसके सिर को फोड़ डाला, 1 और उसकी कनपटी को आर-पार छेद दिया। 1
1 Samuel 17:43तब पलिश्ती ने दाऊद से कहा, “क्या मैं कुत्ता हूँ, कि तू लाठी लेकर मेरे पास आता है?” तब पलिश्ती अपने देवताओं के नाम लेकर दाऊद को कोसने लगा।
Psalms 3:7उठ, हे यहोवा! हे मेरे परमेश्वर मुझे बचा ले! 1 क्योंकि तूने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों पर मारा है। 1 और तूने दुष्टों के दाँत तोड़ डाले हैं। 1
1 Corinthians 1:27परन्तु परमेश्वर ने जगत के मूर्खों + 1:27 जगत के मूर्खों: वह बातें जो लोगों के बीच मूर्ख लगती हैं। को चुन लिया है, कि ज्ञानियों को लज्जित करे; और परमेश्वर ने जगत के निर्बलों को चुन लिया है, कि बलवानों को लज्जित करे।