न्यायियों 7:1
तब गिदोन जो यरूब्बाल भी कहलाता है और सब लोग जो उसके संग थे सवेरे उठे, और हरोद + 7:1 हरोद: थरथराना, स्पष्ट है कि यह नाम इसलिए पड़ा कि लोग भयभीत थे। नामक सोते के पास अपने डेरे खड़े किए; और मिद्यानियों की छावनी उनके उत्तरी ओर मोरे नामक पहाड़ी के पास तराई में पड़ी थी।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 22:3अतः अब्राहम सवेरे तड़के उठा और अपने गदहे पर काठी कसकर अपने दो सेवक, और अपने पुत्र इसहाक को संग लिया, और होमबलि के लिये लकड़ी चीर ली; तब निकलकर उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उससे की थी।
Joshua 3:1यहोशू सवेरे उठा, और सब इस्राएलियों को साथ ले शित्तीम से कूच कर यरदन के किनारे आया; और वे पार उतरने से पहले वहीं टिक गए।
Judges 6:32इसलिए उस दिन गिदोन का नाम यह कहकर यरूब्बाल रखा गया + 6:32 गिदोन का नाम यह कहकर यरूब्बाल रखा गया: अर्थात् जिस मनुष्य के पीछे बाल संघर्ष करेगा।, कि इसने जो बाल की वेदी गिराई है तो इस पर बाल आप वाद विवाद कर ले।
1 Samuel 29:1पलिश्तियों ने अपनी समस्त सेना को अपेक में इकट्ठा किया; और इस्राएली यिज्रेल के निकट के सोते + 29:1 यिज्रेल के निकट के सोते: इस्राएल और पलिश्तियों में युद्ध का कारण व्यक्त करना असंभव है। पलिश्तियों ने यिज्रेल के मैदान तक इस्राएल को जीत लिया था। के पास डेरे डाले हुए थे।
Ecclesiastes 9:10जो काम तुझे मिले उसे अपनी शक्ति भर करना, क्योंकि अधोलोक में + 9:10 क्योंकि अधोलोक में: हम यहाँ शरीर और प्राण की शक्ति से जो काम करते है मृत्यु के साथ समाप्त हो जाते हैं और शरीर और प्राण एक साथ शिथिल हो जाते है। जहाँ तू जानेवाला है, न काम न युक्ति न ज्ञान और न बुद्धि है।