न्यायियों 9:4
तब उन्होंने बाल-बरीत के मन्दिर में से सत्तर टुकड़े रूपे उसको दिए, और उन्हें लगाकर अबीमेलेक ने नीच और लुच्चे जन रख लिए, जो उसके पीछे हो लिए।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Judges 9:27और उन्होंने मैदान में जाकर अपनी-अपनी दाख की बारियों के फल तोड़े और उनका रस रौंदा, और स्तुति का बलिदान कर अपने देवता के मन्दिर में जाकर खाने-पीने और अबीमेलेक को कोसने लगे।
Judges 11:3तब यिप्तह अपने भाइयों के पास से भागकर तोब देश + 11:3 तोब देश: गिलाद के उत्तर में दमिश्क की ओर: में रहने लगा; और यिप्तह के पास लुच्चे मनुष्य इकट्ठे हो गए; और उसके संग फिरने लगे।
2 Chronicles 13:7उसके पास हलके और ओछे मनुष्य इकट्ठा हो गए हैं और जब सुलैमान का पुत्र रहबाम लड़का और अल्हड़ मन का था और उनका सामना न कर सकता था, तब वे उसके विरुद्ध सामर्थी हो गए।
Proverbs 12:11जो अपनी भूमि को जोतता, वह पेट भर खाता है, 1 परन्तु जो निकम्मों की संगति करता, वह निर्बुद्धि ठहरता है। 1