विलापगीत 3:38
विपत्ति और कल्याण, क्या दोनों परमप्रधान की आज्ञा से नहीं होते? 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Out of the mouth of the most High proceedeth not evil and good?
In Context
37यदि यहोवा ने आज्ञा न दी हो, तब कौन है 1 कि वचन कहे और वह पूरा हो जाए? 1
Cross References
Job 2:10उसने उससे कहा, “तू एक मूर्ख स्त्री के समान बातें करती है, क्या हम जो परमेश्वर के हाथ से सुख लेते हैं, दुःख न लें + 2:10 दुःख न लें: जब दुःख आए तो क्या हमें उसे भोगने के लिए तैयार नहीं रहना है। क्या हमें उसमें विश्वास नहीं रखना है हमारे साथ उसका व्यवहार भलाई और निष्पक्षता का है। ?” इन सब बातों में भी अय्यूब ने अपने मुँह से कोई पाप नहीं किया।
Proverbs 29:26हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, 1 परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा ही करता है + 29:26 मनुष्य का न्याय यहोवा ही करता है: प्रशासकों पर भरोसा करना रेत पर घर बनाना है। सब गलतियों को सुधारने का सही निर्णय यहोवा ही से प्राप्त होता है। । 1
Isaiah 45:7मैं उजियाले का बनानेवाला और अंधियारे का सृजनहार हूँ, मैं शान्ति का दाता और विपत्ति को रचता हूँ, मैं यहोवा ही इन सभी का कर्ता हूँ।
Amos 3:6क्या किसी नगर में नरसिंगा फूँकने पर लोग न थरथराएँगे? क्या यहोवा के बिना भेजे किसी नगर में कोई विपत्ति पड़ेगी?