विलापगीत 3:51
अपनी नगरी की सब स्त्रियों का हाल देखने पर मेरा दुःख बढ़ता है। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Mine eye affecteth mine heart because of all the daughters of my city.
In Context
50जब तक यहोवा स्वर्ग से मेरी ओर न देखे; 1
52जो व्यर्थ मेरे शत्रु बने हैं, उन्होंने निर्दयता से चिड़िया के समान मेरा आहेर किया है; (भज. 35:7) 1
Cross References
Genesis 44:34क्योंकि लड़के के बिना संग रहे मैं कैसे अपने पिता के पास जा सकूँगा; ऐसा न हो कि मेरे पिता पर जो दुःख पड़ेगा वह मुझे देखना पड़े।”
Jeremiah 4:19हाय! हाय! मेरा हृदय भीतर ही भीतर तड़पता है! और मेरा मन घबराता है! मैं चुप नहीं रह सकता; क्योंकि हे मेरे प्राण, नरसिंगे का शब्द और युद्ध की ललकार तुझ तक पहुँची है।
Jeremiah 14:16और जिन लोगों से वे भविष्यद्वाणी कहते हैं, वे अकाल और तलवार के द्वारा मर जाने पर इस प्रकार यरूशलेम की सड़कों में फेंक दिए जाएँगे, कि न तो उनका, न उनकी स्त्रियों का और न उनके बेटे-बेटियों का कोई मिट्टी देनेवाला रहेगा। क्योंकि मैं उनकी बुराई उन्हीं के ऊपर उण्डेलूँगा। 1 यिर्मयाह का अनुरोध
Jeremiah 19:9और घिर जाने और उस सकेती के समय जिसमें उनके प्राण के शत्रु उन्हें डाल देंगे, मैं उनके बेटे-बेटियों का माँस उन्हें खिलाऊँगा और एक दूसरे का भी माँस खिलाऊँगा।’
Lamentations 2:21सड़कों में लड़के और बूढ़े दोनों भूमि पर पड़े हैं; 1 मेरी कुमारियाँ और जवान लोग तलवार से गिर गए हैं; 1 तूने कोप करने के दिन उन्हें घात किया; 1 तूने निष्ठुरता के साथ उनका वध किया है। 1
Luke 19:41जब वह निकट आया तो नगर को देखकर उस पर रोया + 19:41 वह निकट आया तो नगर को देखकर उस पर रोया: दोषी नगर के लिए उसकी सहानुभूति, और इस पर आनेवाली विपत्ति के बारे में उसकी मजबूत भावना को दिखाता हैं।।