The Bible Software
bible.softwareलैव्यव्यवस्थालैव्यव्यवस्था 10 › लैव्यव्यवस्था 10:6

लैव्यव्यवस्था 10:6

तब मूसा ने हारून से और उसके पुत्र एलीआजर और ईतामार से कहा, “ तुम लोग अपने सिरों के बाल मत बिखराओ + 10:6 तुम लोग अपने सिरों के बाल मत बिखराओ: उनकी प्रथा में बाल लम्बे रखना या जो सिर पर और मुँह पर बिखराए जाते थे।, और न अपने वस्त्रों को फाड़ो, ऐसा न हो कि तुम भी मर जाओ, और सारी मण्डली पर उसका क्रोध भड़क उठे; परन्तु इस्राएल के सारे घराने के लोग जो तुम्हारे भाई-बन्धु हैं वह यहोवा की लगाई हुई आग पर विलाप करें।

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

And Moses said unto Aaron, and unto Eleazar and unto Ithamar, his sons, Uncover not your heads, neither rend your clothes; lest ye die, and lest wrath come upon all the people: but let your brethren, the whole house of Israel, bewail the burning which the LORD hath kindled.

In Context

5मूसा की इस आज्ञा के अनुसार वे निकट जाकर उनको अंगरखों सहित उठाकर छावनी के बाहर ले गए।

7और तुम लोग मिलापवाले तम्बू के द्वार के बाहर न जाना, ऐसा न हो कि तुम मर जाओ; क्योंकि यहोवा के अभिषेक का तेल तुम पर लगा हुआ है।” मूसा के इस वचन के अनुसार उन्होंने किया। 1 याजकों के लिये निर्धारित आचरण

Read all of लैव्यव्यवस्था 10

Cross References

Exodus 6:23हारून ने अम्मीनादाब की बेटी, और नहशोन की बहन एलीशेबा को ब्याह लिया; और उससे नादाब, अबीहू, और ईतामार उत्पन्न हुए।

Leviticus 13:45“जिसमें वह व्याधि हो उस कोढ़ी के वस्त्र फटे और सिर के बाल बिखरे रहें, और वह अपने ऊपरवाले होंठ को ढाँपे हुए अशुद्ध, अशुद्ध पुकारा करे + 13:45 अशुद्ध, अशुद्ध पुकारा करे: कोढ़ी पाप के संसार का जीवित दृष्टान्त था जिसकी मजदूरी मृत्यु थी। कोढ़ी को मृतक के लिये विलाप करने के सामान्य लक्षण प्रगट करने थे। ।

Leviticus 21:10“जो अपने भाइयों में महायाजक हो, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल डाला गया हो + 21:10 जिसके सिर पर अभिषेक का तेल डाला गया हो: यह महायाजक के अभिषेक का विशिष्ट चिन्ह था, कि पवित्र तेल उसके सिर पर एक ताज की तरह डाला गया था।, और जिसका पवित्र वस्त्रों को पहनने के लिये संस्कार हुआ हो, वह अपने सिर के बाल बिखरने न दे, और न अपने वस्त्र फाड़े;

Numbers 5:18तब याजक उस स्त्री को यहोवा के सामने खड़ा करके उसके सिर के बाल बिखराए, और स्मरण दिलानेवाले अन्नबलि को जो जलनवाला है उसके हाथों पर धर दे। और अपने हाथ में याजक कड़वा जल लिये रहे जो श्राप लगाने का कारण होगा।

Numbers 14:6और नून का पुत्र यहोशू और यपुन्ने का पुत्र कालेब, जो देश के भेद लेनेवालों में से थे, अपने-अपने वस्त्र फाड़कर,

Numbers 16:41दूसरे दिन इस्राएलियों की सारी मण्डली यह कहकर मूसा और हारून पर बुड़बुड़ाने लगी, “यहोवा की प्रजा को तुम ने मार डाला है।”

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study लैव्यव्यवस्था 10:6

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← लैव्यव्यवस्था 10:5लैव्यव्यवस्था 10लैव्यव्यवस्था 10:7 →