Leviticus 16:21
और हारून अपने दोनों हाथों को जीवित बकरे पर रखकर इस्राएलियों के सब अधर्म के कामों, और उनके सब अपराधों, अर्थात् उनके सारे पापों को अंगीकार करे, और उनको बकरे के सिर पर धरकर उसको किसी मनुष्य के हाथ जो इस काम के लिये तैयार हो जंगल में भेजकर छुड़वा दे। (इब्रा. 10:4)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 1:4वह अपना हाथ होमबलि पशु + 1:4 वह अपना हाथ होमबलि पशु: इसके द्वारा बलिदान करानेवाला व्यक्ति खुद को बलिपशु के साथ द्योतित करता है। के सिर पर रखे, और वह उनके लिये प्रायश्चित करने को ग्रहण किया जाएगा।
Leviticus 26:40“पर यदि वे अपने और अपने पितरों के अधर्म को मान लेंगे, अर्थात् उस विश्वासघात को जो उन्होंने मेरे विरुद्ध किया, और यह भी मान लेंगे, कि हम यहोवा के विरुद्ध चले थे,
Nehemiah 1:6तू कान लगाए और आँखें खोले रह, कि जो प्रार्थना मैं तेरा दास इस समय तेरे दास इस्राएलियों के लिये दिन-रात करता रहता हूँ, उसे तू सुन ले। मैं इस्राएलियों के पापों को जो हम लोगों ने तेरे विरुद्ध किए हैं, मान लेता हूँ। मैं और मेरे पिता के घराने दोनों ने पाप किया है।
Psalms 32:5जब मैंने अपना पाप तुझ पर प्रगट किया 1 और अपना अधर्म न छिपाया, 1 और कहा, “मैं यहोवा के सामने अपने अपराधों को मान लूँगा;” 1 तब तूने मेरे अधर्म और पाप को क्षमा कर दिया। (सेला) (1 यूह. 1:9) 1
Proverbs 28:13जो अपने अपराध छिपा रखता है, उसका कार्य सफल नहीं होता, 1 परन्तु जो उनको मान लेता और छोड़ भी देता है, 1 उस पर दया की जाएगी। (1 यूह. 1:9) 1
Daniel 9:3तब मैं अपना मुख प्रभु परमेश्वर की ओर करके + 9:3 मैं अपना मुख प्रभु परमेश्वर की ओर करके: अर्थात् यरूशलेम की ओर करके जहाँ परमेश्वर निवास करता था, पृथ्वी पर उसका पवित्र निवास-स्थान। गिड़गिड़ाहट के साथ प्रार्थना करने लगा, और उपवास कर, टाट पहन, राख में बैठकर विनती करने लगा।