लैव्यव्यवस्था 20:24
पर मैं तुम लोगों से कहता हूँ कि तुम तो उनकी भूमि के अधिकारी होंगे, और मैं इस देश को जिसमें दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं तुम्हारे अधिकार में कर दूँगा; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ जिसने तुम को अन्य देशों के लोगों से अलग किया है + 20:24 अन्य देशों के लोगों से अलग किया है: सम्पूर्ण प्रजा को, कोई एक भाग को ही नहीं, शुद्ध और अशुद्ध में अन्तर किया है जो “पुरोहितों के राज्य, पवित्र जाति” की एक विशिष्ट पहचान है।।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 3:8इसलिए अब मैं उतर आया हूँ कि उन्हें मिस्रियों के वश से छुड़ाऊँ, और उस देश से निकालकर एक अच्छे और बड़े देश में जिसमें दूध और मधु की धारा बहती है, अर्थात् कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्जी, हिब्बी, और यबूसी लोगों के स्थान में पहुँचाऊँ।
Exodus 6:8और जिस देश के देने की शपथ मैंने अब्राहम, इसहाक, और याकूब से खाई थी उसी में मैं तुम्हें पहुँचाकर उसे तुम्हारा भाग कर दूँगा। मैं तो यहोवा हूँ।’”
Exodus 19:5इसलिए अब यदि तुम निश्चय मेरी मानोगे, और मेरी वाचा का पालन करोगे, तो सब लोगों में से तुम ही मेरा निज धन ठहरोगे; समस्त पृथ्वी तो मेरी है।
Exodus 33:3तुम लोग उस देश को जाओ जिसमें दूध और मधु की धारा बहती है; परन्तु तुम हठीले हो, इस कारण मैं तुम्हारे बीच में होकर न चलूँगा, ऐसा न हो कि मैं मार्ग में तुम्हारा अन्त कर डालूँ।”
Leviticus 14:34“जब तुम लोग कनान देश में पहुँचो, जिसे मैं तुम्हारी निज भूमि होने के लिये तुम्हें देता हूँ, उस समय यदि मैं कोढ़ की व्याधि तुम्हारे अधिकार के किसी घर में दिखाऊँ,
Numbers 23:9चट्टानों की चोटी पर से वे मुझे दिखाई पड़ते हैं, 1 पहाड़ियों पर से मैं उनको देखता हूँ; 1 वह ऐसी जाति है जो अकेली बसी रहेगी, 1 और अन्यजातियों से अलग गिनी जाएगी! 1