लैव्यव्यवस्था 25:19
भूमि अपनी उपज उपजाया करेगी, और तुम पेट भर खाया करोगे, और उस देश में निडर बसे रहोगे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And the land shall yield her fruit, and ye shall eat your fill, and dwell therein in safety.
In Context
20और यदि तुम कहो कि सातवें वर्ष में हम क्या खाएँगे, न तो हम बोएँगे न अपने खेत की उपज इकट्ठा करेंगे?”
Cross References
Leviticus 26:5यहाँ तक कि तुम दाख तोड़ने के समय भी दाँवनी करते रहोगे, और बोने के समय भी भर पेट दाख तोड़ते रहोगे, और तुम मनमानी रोटी खाया करोगे, और अपने देश में निश्चिन्त बसे रहोगे।
Deuteronomy 12:10परन्तु जब तुम यरदन पार जाकर उस देश में जिसके भागी तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हें करता है बस जाओ, और वह तुम्हारे चारों ओर के सब शत्रुओं से तुम्हें विश्राम दे,
Psalms 67:6भूमि ने अपनी उपज दी है, 1 परमेश्वर जो हमारा परमेश्वर है, उसने हमें आशीष दी है। 1
Proverbs 1:33परन्तु जो मेरी सुनेगा, वह निडर बसा रहेगा, 1 और विपत्ति से निश्चिन्त होकर सुख से रहेगा।”
Isaiah 30:23वह तुम्हारे लिये जल बरसाएगा कि तुम खेत में बीज बो सको, और भूमि की उपज भी उत्तम और बहुतायत से होगी। उस समय तुम्हारे जानवरों को लम्बी-चौड़ी चराई मिलेगी।
Ezekiel 34:25“मैं उनके साथ शान्ति की वाचा बाँधूँगा, और दुष्ट जन्तुओं को देश में न रहने दूँगा; अतः वे जंगल में निडर रहेंगे, और वन में सोएँगे।