लैव्यव्यवस्था 26:38
तब तुम जाति-जाति के बीच पहुँचकर नाश हो जाओगे, और तुम्हारे शत्रुओं की भूमि तुम को खा जाएगी।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And ye shall perish among the heathen, and the land of your enemies shall eat you up.
In Context
Cross References
Deuteronomy 4:26तो मैं आज आकाश और पृथ्वी को तुम्हारे विरुद्ध साक्षी करके कहता हूँ, कि जिस देश के अधिकारी होने के लिये तुम यरदन पार जाने पर हो उसमें तुम जल्दी बिल्कुल नाश हो जाओगे; और बहुत दिन रहने न पाओगे, किन्तु पूरी रीति से नष्ट हो जाओगे।
Deuteronomy 28:68और यहोवा तुझको नावों पर चढ़ाकर मिस्र में उस मार्ग से लौटा देगा, जिसके विषय में मैंने तुझ से कहा था, कि वह फिर तेरे देखने में न आएगा; और वहाँ तुम अपने शत्रुओं के हाथ दास-दासी होने के लिये बिकाऊ तो रहोगे, परन्तु तुम्हारा कोई ग्राहक न होगा + 28:68 तुम्हारा कोई ग्राहक न होगा: कोई उन्हें दास बनाने का विचार नहीं करेगा। यह सोचकर कि वे परमेश्वर के श्रापित हैं और हर एक बात में त्यागे हुए हैं। ।”
Jeremiah 22:12वह जिस स्थान में बँधुआ होकर गया है उसी में मर जाएगा, और इस देश को फिर कभी देखने न पाएगा।” 1 यहोयाकीम के विषय यिर्मयाह का सन्देश
Jeremiah 42:22अब तुम निश्चय जानो, कि जिस स्थान में तुम परदेशी होकर रहने की इच्छा करते हो, उसमें तुम तलवार, अकाल और मरी से मर जाओगे।”
Jeremiah 44:27सुनो, अब मैं उनकी भलाई नहीं, हानि ही की चिन्ता करूँगा + 44:27 अब मैं उनकी भलाई नहीं, हानि ही की चिन्ता करूँगा: जैसे वन में से सिंह आकर यात्रियों को मार डालता है। (यिर्म. 5:6) ; मिस्र देश में रहनेवाले सब यहूदी, तलवार और अकाल के द्वारा मिटकर नाश हो जाएँगे जब तक कि उनका सर्वनाश न हो जाए।