लैव्यव्यवस्था 26:43
पर वह देश उनसे रहित होकर सूना पड़ा रहेगा, और उनके बिना सूना रहकर भी अपने विश्रामकालों को मानता रहेगा; और वे लोग अपने अधर्म के दण्ड को अंगीकार करेंगे, इसी कारण से कि उन्होंने मेरी आज्ञाओं का उल्लंघन किया था, और उनकी आत्माओं को मेरी विधियों से घृणा थी।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 26:30और मैं तुम्हारे पूजा के ऊँचे स्थानों को + 26:30 ऊँचे स्थानों को: अर्थात् झूठी उपासना के लिये समर्पित ऊँचे स्थान ढा दूँगा, और तुम्हारे सूर्य की प्रतिमाएँ तोड़ डालूँगा, और तुम्हारी लोथों को तुम्हारी तोड़ी हुई मूरतों पर फेंक दूँगा; और मेरी आत्मा को तुम से घृणा हो जाएगी।
Leviticus 26:41इसी कारण वह हमारे विरुद्ध होकर हमें शत्रुओं के देश में ले आया है। यदि उस समय उनका खतनारहित हृदय दब जाएगा और वे उस समय अपने अधर्म के दण्ड को अंगीकार करेंगे; (प्रेरि. 7:51)
2 Kings 17:7इसका यह कारण है, कि यद्यपि इस्राएलियों का परमेश्वर यहोवा उनको मिस्र के राजा फ़िरौन के हाथ से छुड़ाकर मिस्र देश से निकाल लाया था, तो भी उन्होंने उसके विरुद्ध पाप किया + 17:7 तो भी उन्होंने उसके विरुद्ध पाप किया: परमेश्वर ने इस्राएलियों को उनके देश से वंचित किया और उन्हें बंधुआई में भेजा जिसका कारण उनकी मूर्तिपूजा, विधान को त्यागना तथा भविष्यद्वक्ताओं की चेतावनी पर कान ना लगाना था। , और पराए देवताओं का भय माना,
2 Chronicles 36:14सब प्रधान याजकों ने और लोगों ने भी अन्यजातियों के से घिनौने काम करके बहुत बड़ा विश्वासघात किया, और यहोवा के भवन को जो उसने यरूशलेम में पवित्र किया था, अशुद्ध कर डाला + 36:14 यहोवा के भवन को .... अशुद्ध कर डाला: सिदकिय्याह के राज्यकाल के अन्त समय में मूर्तिपूजा सम्बंधित विभिन्न धार्मिक कृत्य मन्दिर के पवित्र परिसर में प्रवेश कर चुके थे।।
Job 5:17“देख, क्या ही धन्य वह मनुष्य, जिसको 1 परमेश्वर ताड़ना देता है; 1 इसलिए तू सर्वशक्तिमान की ताड़ना को तुच्छ मत जान। 1
Psalms 50:15और संकट के दिन मुझे पुकार; 1 मैं तुझे छुड़ाऊँगा, और तू मेरी महिमा करने पाएगा।” 1