Leviticus 27:2
“इस्राएलियों से यह कह कि जब कोई विशेष संकल्प माने, तो संकल्प किया हुआ मनुष्य तेरे ठहराने के अनुसार यहोवा के होंगे;
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Numbers 6:2“इस्राएलियों से कह कि जब कोई पुरुष या स्त्री नाज़ीर + 6:2 नाज़ीर: इसका अर्थ है “प्रथक किया जाना जैसे आगे लिखा है “यहोवा के लिए” की मन्नत, अर्थात् अपने को यहोवा के लिये अलग करने की विशेष मन्नत माने,
Numbers 30:3और जब कोई स्त्री अपनी कुँवारी अवस्था में, अपने पिता के घर में रहते हुए, यहोवा की मन्नत माने + 30:3 जब कोई स्त्री .... अपने पिता के घर में रहते हुए, यहोवा की मन्नत माने: यह सामान्यतः उसकी मंगनी या विवाह तक वह अपने पिता के अधिकार से अपने पति के अधिकाराधीन नहीं होती थी। , व अपने को वाचा से बाँधे,
Deuteronomy 23:22परन्तु यदि तू मन्नत न माने, तो तेरा कोई पाप नहीं।
Deuteronomy 23:24“जब तू किसी दूसरे की दाख की बारी में जाए, तब पेट भर मनमाने दाख खा तो खा, परन्तु अपने पात्र में कुछ न रखना।
Judges 11:39दो महीने के बीतने पर वह अपने पिता के पास लौट आई, और उसने उसके विषय में अपनी मानी हुई मन्नत को पूरा किया। और उस कन्या ने पुरुष का मुँह कभी न देखा था। इसलिए इस्राएलियों में यह रीति चली
1 Samuel 1:28इसलिए मैं भी उसे यहोवा को अर्पण कर देती हूँ; कि यह अपने जीवन भर यहोवा ही का बना रहे।” तब उसने वहीं यहोवा को दण्डवत् किया।