लैव्यव्यवस्था 3:16
और याजक इन्हें वेदी पर जलाए; यह हवन रूपी भोजन है जो सुखदायक सुगन्ध के लिये होता है; क्योंकि सारी चर्बी यहोवा की है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 29:13और जिस चर्बी से अंतड़ियाँ ढपी रहती हैं, और जो झिल्ली कलेजे के ऊपर होती है, उनको और दोनों गुर्दों को उनके ऊपर की चर्बी समेत लेकर सब को वेदी पर जलाना।
Leviticus 3:3वह मेलबलि में से यहोवा के लिये हवन करे, अर्थात् जिस चर्बी से अंतड़ियाँ ढपी रहती हैं, और जो चर्बी उनमें लिपटी रहती है वह भी,
Leviticus 3:14तब वह उसमें से अपना चढ़ावा यहोवा के लिये हवन करके चढ़ाए, और जिस चर्बी से अंतड़ियाँ ढपी रहती हैं, और जो चर्बी उनमें लिपटी रहती है वह भी,
Leviticus 4:26और वह उसकी कुल चर्बी को मेलबलि की चर्बी के समान वेदी पर जलाए; और याजक उसके पाप के विषय में प्रायश्चित करे, तब वह क्षमा किया जाएगा।
Leviticus 7:23“इस्राएलियों से इस प्रकार कह: तुम लोग न तो बैल की कुछ चर्बी + 7:23 चर्बी: उपासकों को यहोवा की वेदी पर चढ़ाए गए अपने ही भोजन में से खाना वर्जित था, न ही जो पुरोहितों का अंश था - (लैव्य 7:33-36) खाना और न भेड़ या बकरी की।
Leviticus 9:24और यहोवा के सामने से आग निकली चर्बी सहित होमबलि को वेदी पर भस्म कर दिया; इसे देखकर जनता ने जय जयकार का नारा लगाया, और अपने-अपने मुँह के बल गिरकर दण्डवत् किया।