Leviticus 4:7
और याजक उस लहू में से कुछ + 4:7 लहू में से कुछ: छिड़काव और लेप के बाद का बचा हुआ रक्त इस प्रकार वितरित किया जाए जो परमेश्वर की सेवा के शिष्टाचार के अनुकूल है। और लेकर सुगन्धित धूप की वेदी के सींगों पर जो मिलापवाले तम्बू में है यहोवा के सामने लगाए; फिर बछड़े के सब लहू को वेदी के पाए पर होमबलि की वेदी जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है उण्डेल दे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 29:12और बछड़े के लहू में से कुछ लेकर अपनी उँगली से वेदी के सींगों पर लगाना, और शेष सब लहू को वेदी के पाए पर उण्डेल देना,
Exodus 30:10हारून वर्ष में एक बार इसके सींगों पर प्रायश्चित करे; और तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में वर्ष में एक बार प्रायश्चित के पापबलि के लहू से इस पर प्रायश्चित किया जाए; यह यहोवा के लिये परमपवित्र है।” 1 प्राणों के प्रायश्चित का रुपया
Leviticus 4:18और उसी लहू में से वेदी के सींगों पर जो यहोवा के आगे मिलापवाले तम्बू में है लगाए; और बचा हुआ सब लहू होमबलि की वेदी के पाए पर जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है उण्डेल दे।
Leviticus 4:34तब याजक अपनी उँगली से पापबलि के लहू में से कुछ लेकर होमबलि की वेदी के सींगों पर लगाए, और उसके सब लहू को वेदी के पाए पर उण्डेल दे।
Leviticus 8:15तब वह बलि किया गया, और मूसा ने लहू को लेकर उँगली से वेदी के चारों सींगों पर लगाकर पवित्र किया + 8:15 वेदी के चारों सींगों पर लगाकर पवित्र किया: वेदी अभिषेक के तेल से पवित्र की गई थी जैसे पुरोहितों को पवित्र किया जाता था जो वहाँ सेवा करते थे। अब वह उन्हीं के सदृश्य रक्त से पवित्र की गई थी।, और लहू को वेदी के पाए पर उण्डेल दिया, और उसके लिये प्रायश्चित करके उसको पवित्र किया। (इब्रा. 9:21)
Leviticus 16:18फिर वह निकलकर उस वेदी के पास जो यहोवा के सामने है जाए और उसके लिये प्रायश्चित करे, अर्थात् बछड़े के लहू और बकरे के लहू दोनों में से कुछ लेकर उस वेदी के चारों कोनों के सींगों पर लगाए।