लैव्यव्यवस्था 7:12
यदि वह उसे धन्यवाद के लिये चढ़ाए, तो धन्यवाद-बलि के साथ तेल से सने हुए अख़मीरी फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी रोटियाँ, और तेल से सने हुए मैदे के फुलके तेल से तर चढ़ाए। (इब्रा. 13:15)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
11“मेलबलि की जिसे कोई यहोवा के लिये चढ़ाए व्यवस्था यह है:
13और वह अपने धन्यवादवाले मेलबलि के साथ अख़मीरी रोटियाँ, भी चढ़ाए।
Cross References
Leviticus 2:5और यदि तेरा चढ़ावा तवे पर पकाया हुआ अन्नबलि हो, तो वह तेल से सने हुए अख़मीरी मैदे का हो;
Leviticus 7:15और उस धन्यवादवाले मेलबलि का माँस बलिदान चढ़ाने के दिन ही खाया जाए; उसमें से कुछ भी भोर तक शेष न रह जाए। (1 कुरि. 10:18)
Numbers 6:15और अख़मीरी रोटियों की एक टोकरी, अर्थात् तेल से सने हुए मैदे के फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी पपड़ियाँ, और उन बलियों के अन्नबलि और अर्घ; ये सब चढ़ावे समीप ले जाए।
2 Chronicles 33:16तब उसने यहोवा की वेदी की मरम्मत की, और उस पर मेलबलि और धन्यवाद-बलि चढ़ाने लगा, और यहूदियों को इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की उपासना करने की आज्ञा दी।
Psalms 50:13क्या मैं बैल का माँस खाऊँ, 1 या बकरों का लहू पीऊँ? 1
Psalms 103:1हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह; 1 और जो कुछ मुझ में है, वह उसके पवित्र नाम को धन्य कहे! 1