लैव्यव्यवस्था 9:15
तब उसने लोगों के चढ़ावे को + 9:15 लोगों के चढ़ावे को: प्रधान पुरोहित द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावों की इस प्रथम शृंखला में चढ़ावे अपने नियुक्त क्रम में आते हैं। प्रथम पापबलि प्रायश्चित हेतु, होमबलि- यहोवा के अधीन देह-प्राण और आत्मा का समर्पण और अन्त में मेलबलि न्यायोचित एवं पवित्र किए गए लोगों के लिये कृपा पूर्ण सहभागिता को दर्शाने के लिये। आगे लेकर और उस पापबलि के बकरे को जो उनके लिये था लेकर उसका बलिदान किया, और पहले के समान उसे भी पापबलि करके चढ़ाया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
14और उसने अंतड़ियों और पाँवों को धोकर वेदी पर होमबलि के ऊपर जलाया।
16और उसने होमबलि को भी समीप ले जाकर विधि के अनुसार चढ़ाया।
Cross References
Leviticus 4:27“यदि साधारण लोगों में से कोई अज्ञानता से पाप करे, अर्थात् कोई ऐसा काम जिसे यहोवा ने मना किया हो करके दोषी हो, और उसका वह पाप उस पर प्रगट हो जाए,
Leviticus 10:16फिर मूसा ने पापबलि के बकरे की खोजबीन की, तो क्या पाया कि वह जलाया गया है, इसलिए एलीआजर और ईतामार जो हारून के पुत्र बचे थे उनसे वह क्रोध में आकर कहने लगा,
2 Chronicles 29:24तब याजकों ने उनको बलि करके, उनका लहू वेदी पर छिड़ककर पापबलि किया, जिससे सारे इस्राएल के लिये प्रायश्चित किया जाए। क्योंकि राजा ने सारे इस्राएल के लिये होमबलि और पापबलि किए जाने की आज्ञा दी थी।
2 Corinthians 5:21जो पाप से अज्ञात था, उसी को उसने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उसमें होकर परमेश्वर की धार्मिकता बन जाएँ।
Hebrews 2:17इस कारण उसको चाहिए था, कि सब बातों में अपने भाइयों के समान बने; जिससे वह उन बातों में जो परमेश्वर से सम्बंध रखती हैं, एक दयालु और विश्वासयोग्य महायाजक बने ताकि लोगों के पापों के लिये प्रायश्चित करे।