लूका 1:66
और सब सुननेवालों ने अपने-अपने मन में विचार करके कहा, “यह बालक कैसा होगा?” क्योंकि प्रभु का हाथ उसके साथ था। 1 जकर्याह की भविष्यद्वाणी
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
67और उसका पिता जकर्याह पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गया, और भविष्यद्वाणी करने लगा। 1
Cross References
Genesis 39:2यूसुफ अपने मिस्री स्वामी के घर में रहता था, और यहोवा उसके संग था; इसलिए वह सफल पुरुष हो गया + 39:2 यहोवा उसके संग था; इसलिए वह सफल पुरुष हो गया: यूसुफ घरेलू नौकर था। “और उसके स्वामी ने देखा।” वह सफलता जो यूसुफ के कार्यों में प्रगट होती थी इतनी प्रभावशाली थीं कि दर्शाती थी कि परमेश्वर यहोवा उसके साथ है। । (प्रेरि. 7:9)
1 Samuel 2:18परन्तु शमूएल जो बालक था सनी का एपोद + 2:18 सनी का एपोद: यह पुरोहितों का साधारण वस्त्र था। यहाँ स्पष्ट नहीं कि लेवी एपोद पहनते थे। सम्भवत: यह शमूएल के लिये परमेश्वर के अधीन विशेष समर्पण का चिन्ह था कि वह एपोद पहनता था। पहने हुए यहोवा के सामने सेवा टहल किया करता था।
1 Kings 18:46तब यहोवा की शक्ति एलिय्याह पर ऐसी हुई; कि वह कमर बाँधकर अहाब के आगे-आगे यिज्रेल तक दौड़ता चला गया। (लूका 12:35)
Psalms 89:21मेरा हाथ उसके साथ बना रहेगा, 1 और मेरी भुजा उसे दृढ़ रखेगी। 1
Luke 1:80और वह बालक यूहन्ना, बढ़ता और आत्मा में बलवन्त होता गया और इस्राएल पर प्रगट होने के दिन तक जंगलों में रहा।
Luke 2:40और बालक बढ़ता, और बलवन्त होता, और बुद्धि से परिपूर्ण होता गया; और परमेश्वर का अनुग्रह उस पर था। 1 बालक यीशु मन्दिर में