Luke 14:21
उस दास ने आकर अपने स्वामी को ये बातें कह सुनाईं। तब घर के स्वामी ने क्रोध में आकर अपने दास से कहा, ‘नगर के बाजारों और गलियों में तुरन्त जाकर कंगालों, टुण्डों, लँगड़ों और अंधों को यहाँ ले आओ।’
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
20एक और ने कहा, ‘मैंने विवाह किया है, इसलिए मैं नहीं आ सकता।’
22दास ने फिर कहा, ‘हे स्वामी, जैसे तूने कहा था, वैसे ही किया गया है; फिर भी जगह है।’
Cross References
1 Samuel 25:12तब दाऊद के जवानों ने लौटकर अपना मार्ग लिया, और लौटकर उसको ये सब बातें ज्यों की त्यों सुना दीं।
Psalms 38:7क्योंकि मेरी कमर में जलन है, 1 और मेरे शरीर में आरोग्यता नहीं। 1
Proverbs 1:20बुद्धि सड़क में ऊँचे स्वर से बोलती है; 1 और चौकों में प्रचार करती है; 1
Proverbs 9:3उसने अपनी सेविकाओं को आमन्त्रित करने भेजा है; 1 और वह नगर के सबसे ऊँचे स्थानों से पुकारती है, 1
Isaiah 35:6तब लँगड़ा हिरन की सी चौकड़ियाँ भरेगा और गूँगे अपनी जीभ से जयजयकार करेंगे। क्योंकि जंगल में जल के सोते फूट निकलेंगे और मरूभूमि में नदियाँ बहने लगेंगी; (मत्ती 11:5, यशा. 41:17,18)
Zechariah 11:7इसलिए मैं घात होनेवाली भेड़-बकरियों को और विशेष करके उनमें से जो दीन थीं उनको चराने लगा। और मैंने दो लाठियाँ लीं; एक का नाम मैंने अनुग्रह रखा, और दूसरी का नाम एकता। इनको लिये हुए मैं उन भेड़-बकरियों को चराने लगा।