Luke 2:41
उसके माता-पिता प्रतिवर्ष फसह के पर्व में यरूशलेम को जाया करते थे। (निर्ग. 12:24-27, व्यव. 16:1-8)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Now his parents went to Jerusalem every year at the feast of the passover.
In Context
42जब वह बारह वर्ष का हुआ, तो वे पर्व की रीति के अनुसार यरूशलेम को गए।
Cross References
Exodus 12:14और वह दिन तुम को स्मरण दिलानेवाला ठहरेगा, और तुम उसको यहोवा के लिये पर्व करके मानना; वह दिन तुम्हारी पीढ़ियों में सदा की विधि जानकर पर्व माना जाए। 1 अख़मीरी रोटी
Exodus 34:23वर्ष में तीन बार तेरे सब पुरुष इस्राएल के परमेश्वर प्रभु यहोवा को अपने मुँह दिखाएँ।
Numbers 28:16“फिर पहले महीने के चौदहवें दिन को यहोवा का फसह + 28:16 यहोवा का फसह: फसह का चढ़ावा वैसा ही होता था जैसा नए चाँद का और त्यौहार के सात दिनों में से हर एक दिन किया जाना था। हुआ करे।
Deuteronomy 12:11और तुम निडर रहने पाओ, तब जो स्थान तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अपने नाम का निवास ठहराने के लिये चुन ले उसी में तुम अपने होमबलि, और मेलबलि, और दशमांश, और उठाई हुई भेंट, और मन्नतों की सब उत्तम-उत्तम वस्तुएँ जो तुम यहोवा के लिये संकल्प करोगे, अर्थात् जितनी वस्तुओं की आज्ञा मैं तुम को सुनाता हूँ उन सभी को वहीं ले जाया करना।
Deuteronomy 16:1“अबीब महीने को स्मरण करके अपने परमेश्वर यहोवा के लिये फसह का पर्व मानना + 16:1 फसह का पर्व मानना: यह आदेश लागू करना अधिक आवश्यक था क्योंकि इसका मनाया जाना 39 वर्षों से अन्तर्विराम में था। ; क्योंकि अबीब महीने में तेरा परमेश्वर यहोवा रात को तुझे मिस्र से निकाल लाया।
1 Samuel 1:3वह पुरुष प्रतिवर्ष अपने नगर से सेनाओं के यहोवा + 1:3 सेनाओं के यहोवा: यह परमेश्वर का पदनाम है। को दण्डवत् करने और मेलबलि चढ़ाने के लिये शीलो में जाता था; और वहाँ होप्नी और पीनहास नामक एली के दोनों पुत्र रहते थे, जो यहोवा के याजक थे।