लूका 7:14
तब उसने पास आकर अर्थी को छुआ; और उठानेवाले ठहर गए, तब उसने कहा, “हे जवान, मैं तुझ से कहता हूँ, उठ!”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
13उसे देखकर प्रभु को तरस आया, और उसने कहा, “मत रो।”
15तब वह मुर्दा उठ बैठा, और बोलने लगा: और उसने उसे उसकी माँ को सौंप दिया।
Cross References
1 Kings 17:21तब वह बालक पर तीन बार पसर गया और यहोवा को पुकारकर कहा, “हे मेरे परमेश्वर यहोवा! इस बालक का प्राण इसमें फिर डाल दे।”
Job 14:14यदि मनुष्य मर जाए तो क्या वह फिर जीवित होगा? 1 जब तक मेरा छुटकारा न होता 1 तब तक मैं अपनी कठिन सेवा के सारे दिन आशा लगाए रहता। 1
Isaiah 26:19तेरे मरे हुए लोग जीवित होंगे, मुर्दे उठ खड़े होंगे। हे मिट्टी में बसनेवालो, जागकर जयजयकार करो! क्योंकि तेरी ओस ज्योति से उत्पन्न होती है, और पृथ्वी मुर्दों को लौटा देगी + 26:19 पृथ्वी मुर्दों को लौटा देगी: अर्थात् पुनरुत्थान के दिन पृथ्वी अपने मृतक खड़े कर देगी कि बाबेल में परमेश्वर के लोग पुनः जीवित हो जायें। । 1 न्याय और छुटकारा
Luke 7:17और उसके विषय में यह बात सारे यहूदिया और आस-पास के सारे देश में फैल गई। 1 यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का प्रश्न
John 5:21क्योंकि जैसा पिता मरे हुओं को उठाता और जिलाता है, वैसा ही पुत्र भी जिन्हें चाहता है, उन्हें जिलाता है।
John 5:28इससे अचम्भा मत करो; क्योंकि वह समय आता है, कि जितने कब्रों में हैं, उसका शब्द सुनकर निकलेंगे।