Mark 10:14
यीशु ने यह देख क्रुद्ध होकर उनसे कहा, “बालकों को मेरे पास आने दो और उन्हें मना न करो, क्योंकि परमेश्वर का राज्य ऐसों ही का है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
13फिर लोग बालकों को उसके पास लाने लगे, कि वह उन पर हाथ रखे; पर चेलों ने उनको डाँटा।
Cross References
Genesis 17:10मेरे साथ बाँधी हुई वाचा, जिसका पालन तुझे और तेरे पश्चात् तेरे वंश को करना पड़ेगा, वह यह है: तुम में से एक-एक पुरुष का खतना हो।
Deuteronomy 4:37और उसने जो तेरे पितरों से प्रेम रखा, इस कारण उनके पीछे उनके वंश को चुन लिया, और प्रत्यक्ष होकर तुझे अपने बड़े सामर्थ्य के द्वारा मिस्र से इसलिए निकाल लाया,
Joshua 8:35जितनी बातों की मूसा ने आज्ञा दी थी, उनमें से कोई ऐसी बात नहीं रह गई जो यहोशू ने इस्राएल की सारी सभा, और स्त्रियों, और बाल-बच्चों, और उनके साथ रहनेवाले परदेशी लोगों के सामने भी पढ़कर न सुनाई।
1 Samuel 1:22परन्तु हन्ना अपने पति से यह कहकर घर में रह गई, “जब बालक का दूध छूट जाएगा तब मैं उसको ले जाऊँगी, कि वह यहोवा को मुँह दिखाए, और वहाँ सदा बना रहे।”
Psalms 78:4उन्हें हम उनकी सन्तान से गुप्त न रखेंगे, 1 परन्तु होनहार पीढ़ी के लोगों से, 1 यहोवा का गुणानुवाद और उसकी सामर्थ्य 1 और आश्चर्यकर्मों का वर्णन करेंगे। (व्यव. 4:9, यहो. 4:6,7, इफि. 6:4) 1
Psalms 131:1हे यहोवा, न तो मेरा मन गर्व से 1 और न मेरी दृष्टि घमण्ड से भरी है; 1 और जो बातें बड़ी और मेरे लिये अधिक कठिन हैं, 1 उनसे मैं काम नहीं रखता। 1