मत्ती 20:15
क्या यह उचित नहीं कि मैं अपने माल से जो चाहूँ वैसा करूँ? क्या तू मेरे भले होने के कारण बुरी दृष्टि से देखता है?’
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Is it not lawful for me to do what I will with mine own? Is thine eye evil, because I am good?
In Context
14जो तेरा है, उठा ले, और चला जा; मेरी इच्छा यह है कि जितना तुझे, उतना ही इस पिछले को भी दूँ।
Cross References
Exodus 33:19उसने कहा, “मैं तेरे सम्मुख होकर चलते हुए तुझे अपनी सारी भलाई + 33:19 सारी भलाई: यहोवा ने अपनी इच्छा बताई जो उस अनुग्रह का आधार थी जिसे वह इस्राएलियों पर प्रगट करने को था। दिखाऊँगा, और तेरे सम्मुख यहोवा नाम का प्रचार करूँगा, और जिस पर मैं अनुग्रह करना चाहूँ उसी पर अनुग्रह करूँगा, और जिस पर दया करना चाहूँ उसी पर दया करूँगा।”
Deuteronomy 15:9सचेत रह कि तेरे मन में ऐसी अधर्मी चिन्ता न समाए + 15:9 सचेत रह कि तेरे मन में ऐसी अधर्मी चिन्ता न समाए: सावधान रहना कि छुटकारे का पर्व निकट देखकर किसी को ऋण देने में तेरे मन में बुराई न आए। , कि सातवाँ वर्ष जो छुटकारे का वर्ष है वह निकट है, और अपनी दृष्टि तू अपने उस दरिद्र भाई की ओर से क्रूर करके उसे कुछ न दे, और वह तेरे विरुद्ध यहोवा की दुहाई दे, तो यह तेरे लिये पाप ठहरेगा।
1 Chronicles 28:4तो भी इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने मेरे पिता के सारे घराने में से मुझी को चुन लिया, कि इस्राएल का राजा सदा बना रहूँ अर्थात् उसने यहूदा को प्रधान होने के लिये और यहूदा के घराने में से मेरे पिता के घराने को चुन लिया और मेरे पिता के पुत्रों में से वह मुझी को सारे इस्राएल का राजा बनाने के लिये प्रसन्न हुआ।
Proverbs 28:22लोभी जन धन प्राप्त करने में उतावली करता है, 1 और नहीं जानता कि वह घटी में पड़ेगा। (1 तीमु. 6:9) 1
Jonah 4:1यह बात योना को बहुत ही बुरी लगी, और उसका क्रोध भड़का।
Matthew 11:25उसी समय यीशु ने कहा, “हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, कि तूने इन बातों को ज्ञानियों और समझदारों से छिपा रखा, और बालकों पर प्रगट किया है।