Matthew 21:15
परन्तु जब प्रधान याजकों और शास्त्रियों ने इन अद्भुत कामों को, जो उसने किए, और लड़कों को मन्दिर में दाऊद की सन्तान को होशाना पुकारते हुए देखा, तो क्रोधित हुए,
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
14और अंधे और लँगड़े, मन्दिर में उसके पास आए, और उसने उन्हें चंगा किया।
Cross References
Isaiah 26:11हे यहोवा, तेरा हाथ बढ़ा हुआ है, पर वे नहीं देखते। परन्तु वे जानेंगे कि तुझे प्रजा के लिये कैसी जलन है, और लजाएँगे। (मीका 5:9, इब्रा. 10:27)
Matthew 21:9और जो भीड़ आगे-आगे जाती और पीछे-पीछे चली आती थी, पुकार पुकारकर कहती थी, “दाऊद के सन्तान को होशाना; धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है, आकाश में होशाना।”
Matthew 22:42“मसीह के विषय में तुम क्या समझते हो? वह किसकी सन्तान है?” उन्होंने उससे कहा, “दाऊद की।”
Matthew 26:59प्रधान याजक और सारी महासभा + 26:59 महासभा: परिभाषा: महासभा प्राचीन इस्राएल में उच्च परिषद या अदालत थी। महासभा में महायाजक 70 पुरुषों को शामिल करते थे जो अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा किया करते थे (मर 14:55)। यीशु को मार डालने के लिये उसके विरोध में झूठी गवाही की खोज में थे।
Matthew 27:20प्रधान याजकों और प्राचीनों ने लोगों को उभारा, कि वे बरअब्बा को माँग लें, और यीशु को नाश कराएँ।
Luke 19:39तब भीड़ में से कितने फरीसी उससे कहने लगे, “हे गुरु, अपने चेलों को डाँट।”