Matthew 21:31
इन दोनों में से किसने पिता की इच्छा पूरी की?” उन्होंने कहा, “पहले ने।” यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि चुंगी लेनेवाले और वेश्या तुम से पहले परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करते हैं।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
30फिर दूसरे के पास जाकर ऐसा ही कहा, उसने उत्तर दिया, ‘जी हाँ जाता हूँ’, परन्तु नहीं गया।
Cross References
Job 15:6मैं तो नहीं परन्तु तेरा मुँह ही तुझे दोषी ठहराता है; 1 और तेरे ही वचन तेरे विरुद्ध साक्षी देते हैं। 1
Matthew 5:18क्योंकि मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जब तक आकाश और पृथ्वी टल न जाएँ, तब तक व्यवस्था से एक मात्रा या बिन्दु भी बिना पूरा हुए नहीं टलेगा।
Matthew 7:21“जो मुझसे, ‘हे प्रभु, हे प्रभु’ कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है।
Matthew 12:50क्योंकि जो कोई मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चले, वही मेरा भाई, और बहन, और माता है।”
Matthew 20:16इस प्रकार जो अन्तिम हैं, वे प्रथम हो जाएँगे + 20:16 जो अन्तिम हैं, वे प्रथम हो जाएँगे: यह इस दृष्टान्त की नैतिक या व्यापकता है। बहुत से लोग समय के क्रमा अनुसार, स्वर्ग राज्य में अन्त में लाए गये, पुरस्कार में प्रथम होंगे। दूसरों की तुलना में उन्हें उच्चतम आनुपातिक पुरस्कार दिया जाएगा और जो प्रथम हैं वे अन्तिम हो जाएँगे।” 1 अपनी मृत्यु और पुनरुत्थान के विषय पुनः भविष्यद्वाणी
Luke 7:37वहाँ उस नगर की एक पापिनी स्त्री यह जानकर कि वह फरीसी के घर में भोजन करने बैठा है, संगमरमर के पात्र में इत्र लाई।