मत्ती 25:31
“जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा में आएगा, और सब स्वर्गदूत उसके साथ आएँगे तो वह अपनी महिमा के सिंहासन पर विराजमान होगा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Psalms 9:7परन्तु यहोवा सदैव सिंहासन पर विराजमान है + 9:7 यहोवा सदैव सिंहासन पर विराजमान है: यहोवा अनन्त है, सदैव एक जैसा है। , 1 उसने अपना सिंहासन न्याय के लिये सिद्ध किया है; 1
Zechariah 14:5तब तुम मेरे बनाए हुए उस तराई से होकर भाग जाओगे, क्योंकि वह खड्ड आसेल तक पहुँचेगा, वरन् तुम ऐसे भागोगे जैसे उस भूकम्प के डर से भागे थे जो यहूदा के राजा उज्जियाह के दिनों में हुआ था। तब मेरा परमेश्वर यहोवा आएगा, और सब पवित्र लोग उसके साथ होंगे। (मत्ती 24:30,31, 1 थिस्स. 3:13, यहू. 1:14)
Matthew 19:28यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि नई उत्पत्ति में जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा के सिंहासन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिये हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे।
Matthew 26:64यीशु ने उससे कहा, “तूने आप ही कह दिया; वरन् मैं तुम से यह भी कहता हूँ, कि अब से तुम मनुष्य के पुत्र को सर्वशक्तिमान की दाहिनी ओर बैठे, और आकाश के बादलों पर आते देखोगे।”
Mark 14:62यीशु ने कहा, “हाँ मैं हूँ: 1 और तुम मनुष्य के पुत्र को 2 सर्वशक्तिमान की दाहिनी ओर बैठे, 2 और आकाश के बादलों के साथ आते देखोगे।” (दानि. 7:13, भज. 110:1)
Luke 22:69परन्तु अब से मनुष्य का पुत्र सर्वशक्तिमान परमेश्वर की दाहिनी ओर बैठा रहेगा।” (मर. 14:62, भज. 110:1)