मत्ती 26:63
परन्तु यीशु चुप रहा। तब महायाजक ने उससे कहा “ मैं तुझे जीविते परमेश्वर की शपथ देता हूँ + 26:63 मैं तुझे .... शपथ देता हूँ: यह यहूदियों के बीच एक शपथ खाने का सामान्य रूप था। इसका तात्पर्य यह है कि जो कहा है परमेश्वर उसका साक्षी है।, कि यदि तू परमेश्वर का पुत्र मसीह है, तो हम से कह दे।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 5:1“यदि कोई साक्षी होकर ऐसा पाप करे कि शपथ खिलाकर पूछने पर भी कि क्या तूने यह सुना अथवा जानता है, और वह बात प्रगट न करे, तो उसको अपने अधर्म का भार उठाना पड़ेगा।
1 Samuel 14:24परन्तु इस्राएली पुरुष उस दिन तंग हुए, क्योंकि शाऊल ने उन लोगों को शपथ धराकर कहा, “श्रापित हो वह, जो साँझ से पहले कुछ खाए; इसी रीति मैं अपने शत्रुओं से बदला ले सकूँगा।” अतः उन लोगों में से किसी ने कुछ भी भोजन न किया।
1 Samuel 14:28तब लोगों में से एक मनुष्य ने कहा, “तेरे पिता ने लोगों को कड़ी शपथ धरा के कहा है, ‘श्रापित हो वह, जो आज कुछ खाए।’” और लोग थके-माँदे थे।
2 Chronicles 18:15राजा ने उससे कहा, “मुझे कितनी बार तुझे शपथ धराकर चिताना होगा, कि तू यहोवा का स्मरण करके मुझसे सच ही कह।”
Psalms 38:12मेरे प्राण के ग्राहक मेरे लिये जाल बिछाते हैं, 1 और मेरी हानि का यत्न करनेवाले 1 दुष्टता की बातें बोलते, 1 और दिन भर छल की युक्ति सोचते हैं। 1
Isaiah 9:6क्योंकि हमारे लिये एक बालक उत्पन्न हुआ, हमें एक पुत्र दिया गया है; और प्रभुता उसके काँधे पर होगी + 9:6 प्रभुता उसके काँधे पर होगी: इस उक्ति का आशय है कि वह शासन करेगा या प्रभुता उसमें निहित होगी। , और उसका नाम अद्भुत युक्ति करनेवाला पराक्रमी परमेश्वर, अनन्तकाल का पिता, और शान्ति का राजकुमार रखा जाएगा। (यूह. 1:45, इफि. 2:14)