मत्ती 6:10
‘तेरा राज्य आए। + 6:10 तेरा राज्य आए: यह परमेश्वर के राज्य की अंतिम और सिद्ध स्थापना को व्यक्त करता है। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो। 2
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Thy kingdom come. Thy will be done in earth, as it is in heaven.
In Context
11‘हमारी दिन भर की रोटी आज हमें दे। 2
Cross References
Nehemiah 9:6“तू ही अकेला यहोवा है; स्वर्ग वरन् सबसे ऊँचे स्वर्ग और उसके सब गण, और पृथ्वी और जो कुछ उसमें है, और समुद्र और जो कुछ उसमें है, सभी को तू ही ने बनाया, और सभी की रक्षा तू ही करता है; और स्वर्ग की समस्त सेना तुझी को दण्डवत् करती हैं + 9:6 स्वर्ग की समस्त सेना तुझी को दण्डवत् करती हैं: अर्थात् सब स्वर्गदूत।। (व्यव. 6:4, निर्ग. 20:11)
Psalms 40:8हे मेरे परमेश्वर, 1 मैं तेरी इच्छा पूरी करने से प्रसन्न हूँ; 1 और तेरी व्यवस्था मेरे अन्तःकरण में बसी है।” (इब्रा. 10:5-7) 1
Isaiah 2:2अन्त के दिनों में ऐसा होगा कि यहोवा के भवन का पर्वत सब पहाड़ों पर दृढ़ किया जाएगा, और सब पहाड़ियों से अधिक ऊँचा किया जाएगा; और हर जाति के लोग धारा के समान उसकी ओर चलेंगे।
Daniel 2:44और उन राजाओं के दिनों में स्वर्ग का परमेश्वर, एक ऐसा राज्य उदय करेगा जो अनन्तकाल तक न टूटेगा, और न वह किसी दूसरी जाति के हाथ में किया जाएगा। वरन् वह उन सब राज्यों को चूर-चूर करेगा, और उनका अन्त कर डालेगा; और वह सदा स्थिर रहेगा; (प्रका. 11:15)
Daniel 7:13मैंने रात में स्वप्न में देखा, और देखो, मनुष्य के सन्तान सा कोई आकाश के बादलों समेत आ रहा था, और वह उस अति प्राचीन के पास पहुँचा, और उसको वे उसके समीप लाए। (प्रका. 14:14 मत्ती 26:64)
Zechariah 9:9हे सिय्योन बहुत ही मगन हो। हे यरूशलेम जयजयकार कर! क्योंकि तेरा राजा तेरे पास आएगा; वह धर्मी और उद्धार पाया हुआ है + 9:9 वह धर्मी और उद्धार पाया हुआ है: यह उसके व्यक्तित्व की महिमा एवं सिद्धता है कि सिद्ध जन उसे निहारें और उसकी स्तुति करे। , वह दीन है, और गदहे पर वरन् गदही के बच्चे पर चढ़ा हुआ आएगा। (मत्ती 21:5, यूह. 12:14,15)