Micah 3:2
तुम तो भलाई से बैर, और बुराई से प्रीति रखते हो + 3:2 तुम तो भलाई से बैर, और बुराई से प्रीति रखते हो: अर्थात् वे भलाई से घृणा करते हैं और बुराई में मन लगाते हैं। यहाँ भविष्यद्वक्ता भले मनुष्य से घृणा और बुरे मनुष्य से स्नेह के विषय में बात नहीं कर रहा है अपितु भलाई से घृणा करने और बुराई से लगाव रखने की चर्चा कर रहा है।, मानो, तुम, लोगों पर से उनकी खाल उधेड़ लेते, और उनकी हड्डियों पर से उनका माँस नोच लेते हो;
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Kings 22:6तब इस्राएल के राजा ने नबियों + 22:6 नबियों: अति सम्भव है कि बछड़े की पूजा से सम्बंधित नबी, परमेश्वर यहोवा के सच्चे भविष्यद्वक्ता नहीं। को जो कोई चार सौ पुरुष थे इकट्ठा करके उनसे पूछा, “क्या मैं गिलाद के रामोत से युद्ध करने के लिये चढ़ाई करूँ, या रुका रहूँ?” उन्होंने उत्तर दिया, “चढ़ाई कर: क्योंकि प्रभु उसको राजा के हाथ में कर देगा।”
Psalms 15:4वह जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है + 15:4 जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है: जो पतित एवं बुरे चरित्र के मनुष्य का सम्मान नहीं करता है। , 1 पर जो यहोवा के डरवैयों का आदर करता है, 1 जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े; 1
Psalms 139:21हे यहोवा, क्या मैं तेरे बैरियों से बैर न रखूँ, 1 और तेरे विरोधियों से घृणा न करूँ? (प्रका. 2:6) 1
Isaiah 3:15सेनाओं के प्रभु यहोवा की यह वाणी है, “तुम क्यों मेरी प्रजा को दलते, और दीन लोगों को पीस डालते हो!” 1 सिय्योन की अभिमानी स्त्री
Ezekiel 22:27उसके प्रधान भेड़ियों के समान अहेर पकड़ते, और अन्याय से लाभ उठाने के लिये हत्या करते हैं और प्राण घात करने को तत्पर रहते हैं। (सप. 3:3)
Amos 4:1“हे बाशान की गायों, यह वचन सुनो, तुम जो सामरिया पर्वत पर हो, जो कंगालों पर अंधेर करती, और दरिद्रों को कुचल डालती हो, और अपने-अपने पति से कहती हो, ‘ला, दे हम पीएँ!’