मीका 3:7
दर्शी लज्जित होंगे, और भावी कहनेवालों के मुँह काले होंगे; और वे सब के सब अपने होठों को इसलिए ढाँपेंगे + 3:7 अपने होठों को इसलिए ढाँपेंगे: उन्होंने होठों से झूठ बोला था इसलिए अब वह अपने होंठ ढांपेंगे जैसे एक मनुष्य गूँगा और लज्जित है, क्योंकि परमेश्वर की ओर से उत्तर नहीं मिला था जैसा इन पाखण्ड़ियों ने भविष्यद्वाणी की थी। कि परमेश्वर की ओर से उत्तर नहीं मिलता।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 9:11उन फोड़ों के कारण जादूगर मूसा के सामने खड़े न रह सके, क्योंकि वे फोड़े जैसे सब मिस्रियों के वैसे ही जादूगरों के भी निकले थे।
1 Samuel 9:9(पूर्वकाल में तो इस्राएल में जब कोई परमेश्वर से प्रश्न करने जाता तब ऐसा कहता था, “चलो, हम दर्शी के पास चलें;” क्योंकि जो आजकल नबी कहलाता है वह पूर्वकाल में दर्शी कहलाता था।)
1 Samuel 28:6और जब शाऊल ने यहोवा से पूछा + 28:6 शाऊल ने यहोवा से पूछा: स्वप्न द्वारा शाऊल को यहोवा ने कोई उत्तर नहीं दिया जो उसके लिये तात्कालिक प्रका. था- एपोद पहने हुए प्रधान पुरोहित का उत्तर या भविष्यद्वक्ता का उत्तर।, तब यहोवा ने न तो स्वप्न के द्वारा उसे उत्तर दिया, और न ऊरीम के द्वारा, और न भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा।
Psalms 74:9हमको अब परमेश्वर के कोई अद्भुत चिन्ह दिखाई नहीं देते; 1 अब कोई नबी नहीं रहा, 1 न हमारे बीच कोई जानता है कि कब तक यह दशा रहेगी। 1
Isaiah 47:12अपने तंत्र-मंत्र और बहुत से टोन्हों को, जिनका तूने बाल्यावस्था ही से अभ्यास किया है, उपयोग में ला, सम्भव है तू उनसे लाभ उठा सके या उनके बल से स्थिर रह सके।
Ezekiel 24:17लम्बी साँसें ले तो ले, परन्तु वे सुनाई न पड़ें; मरे हुओं के लिये भी विलाप न करना। सिर पर पगड़ी बाँधे और पाँवों में जूती पहने रहना; और न तो अपने होंठ को ढाँपना न शोक के योग्य रोटी खाना।”