मीका 7:2
भक्त लोग पृथ्वी पर से नाश हो गए हैं, और मनुष्यों में एक भी सीधा जन नहीं रहा; वे सब के सब हत्या के लिये घात लगाते, और जाल लगाकर अपने-अपने भाई का आहेर करते हैं।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Samuel 26:20इसलिए अब मेरा लहू यहोवा की आँखों की ओट में भूमि पर न बहने पाए; इस्राएल का राजा तो एक पिस्सू ढूँढ़ने आया है, जैसा कि कोई पहाड़ों पर तीतर का अहेर करे।”
Psalms 12:1हे यहोवा बचा ले, क्योंकि एक भी भक्त नहीं रहा; 1 मनुष्यों में से विश्वासयोग्य लोग लुप्त हो गए हैं। 1
Psalms 14:1मूर्ख + 14:1 मूर्ख: धर्मशास्त्र में दुष्ट को प्रायः मूर्ख कहा गया है जैसे पाप मूर्खता का अनिवार्य तत्त्व है। ने अपने मन में कहा है, “कोई परमेश्वर है ही नहीं।” 1 वे बिगड़ गए, उन्होंने घिनौने काम किए हैं, 1 कोई सुकर्मी नहीं। 1
Proverbs 1:11यदि वे कहें, “हमारे संग चल, 1 कि हम हत्या करने के लिये घात लगाएँ, हम निर्दोषों पर वार करें; 1
Isaiah 3:5प्रजा के लोग आपस में एक दूसरे पर, और हर एक अपने पड़ोसी पर अंधेर करेंगे; और जवान वृद्ध जनों से और नीच जन माननीय लोगों से असभ्यता का व्यवहार करेंगे।
Isaiah 59:7वे बुराई करने को दौड़ते हैं, और निर्दोष की हत्या करने को तत्पर रहते हैं; उनकी युक्तियाँ + 59:7 उनकी युक्तियाँ: अर्थात् उनकी योजनाएँ एवं उद्देश्य बुरे हैं। महज यह नहीं की बुराई किया गया था, परन्तु यह की उन्होंने बुराई करने का इरादा बनाया था। व्यर्थ हैं, उजाड़ और विनाश ही उनके मार्गों में हैं।