गिनती 14:34
जितने दिन तुम उस देश का भेद लेते रहे, अर्थात् चालीस दिन उनकी गिनती के अनुसार, एक दिन के बदले एक वर्ष, अर्थात् चालीस वर्ष तक तुम अपने अधर्म का दण्ड उठाए रहोगे, तब तुम जान लोगे कि मेरा विरोध क्या है। (प्रेरि. 13:18)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Numbers 13:25चालीस दिन के बाद + 13:25 चालीस दिन के बाद: नि:सन्देह इस बीच उन्होंने देश का निरिक्षण कर लिया था। वे उस देश का भेद लेकर लौट आए।
Numbers 32:13अतः यहोवा का कोप इस्राएलियों पर भड़का, और जब तक उस पीढ़ी के सब लोगों का अन्त न हुआ, जिन्होंने यहोवा के प्रति बुरा किया था, तब तक अर्थात् चालीस वर्ष तक वह उन्हें जंगल में मारे-मारे फिराता रहा।
Joshua 14:10और अब देख, जब से यहोवा ने मूसा से यह वचन कहा था तब से पैंतालीस वर्ष हो चुके हैं, जिनमें इस्राएली जंगल में घूमते फिरते रहे; उनमें यहोवा ने अपने कहने के अनुसार मुझे जीवित रखा है; और अब मैं पचासी वर्ष का हूँ।
1 Kings 8:56“धन्य है यहोवा, जिसने ठीक अपने कथन के अनुसार अपनी प्रजा इस्राएल को विश्राम दिया है, जितनी भलाई की बातें उसने अपने दास मूसा के द्वारा कही थीं, उनमें से एक भी बिना पूरी हुए नहीं रही।
Psalms 38:4क्योंकि मेरे अधर्म के कामों में 1 मेरा सिर डूब गया, 1 और वे भारी बोझ के समान मेरे सहने से 1 बाहर हो गए हैं। 1
Psalms 95:10चालीस वर्ष तक मैं उस पीढ़ी के लोगों से रूठा रहा, 1 और मैंने कहा, “ये तो भरमानेवाले मन के हैं, 1 और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं पहचाना।” 1