Numbers 16:40
कि इस्राएलियों को इस बात का स्मरण रहे कि कोई दूसरा, जो हारून के वंश का न हो, यहोवा के सामने धूप चढ़ाने को समीप न जाए, ऐसा न हो कि वह भी कोरह और उसकी मण्डली के समान नष्ट हो जाए, जैसे कि यहोवा ने मूसा के द्वारा उसको आज्ञा दी थी। 1 हारून द्वारा लोगों की रक्षा
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 30:7और उसी वेदी पर हारून सुगन्धित धूप जलाया करे; प्रतिदिन भोर को जब वह दीपक को ठीक करे तब वह धूप को जलाए,
Numbers 1:51और जब जब निवास को आगे ले जाना हो तब-तब लेवीय उसको गिरा दें, और जब जब निवास को खड़ा करना हो तब-तब लेवीय उसको खड़ा किया करें; और यदि कोई दूसरा समीप आए तो वह मार डाला जाए।
Numbers 3:38और जो मिलापवाले तम्बू के सामने, अर्थात् निवास के सामने, पूर्व की ओर जहाँ से सूर्योदय होता है, अपने डेरे डाला करें, वे मूसा और हारून और उसके पुत्रों के डेरे हों, और पवित्रस्थान की देख-रेख इस्राएलियों के बदले वे ही किया करें, और दूसरा जो कोई उसके समीप आए वह मार डाला जाए।
1 Kings 13:1तब यहोवा से वचन पाकर परमेश्वर का एक जन + 13:1 परमेश्वर का एक जन: अर्थात् वह भविष्यद्वक्ता मात्र भेजा नहीं गया वरन् परमेश्वर के वचन के सामर्थ्य एवं क्षमता में आया, परमेश्वर द्वारा प्रेरित एक सन्देशवाहक। यहूदा से बेतेल को आया, और यारोबाम धूप जलाने के लिये वेदी के पास खड़ा था।
Psalms 115:10हे हारून के घराने, यहोवा पर भरोसा रख! 1 तेरा सहायक और ढाल वही है। 1