गिनती 16:9
क्या यह तुम्हें छोटी बात जान पड़ती है कि इस्राएल के परमेश्वर ने तुम को इस्राएल की मण्डली से अलग करके अपने निवास की सेवकाई करने, और मण्डली के सामने खड़े होकर उसकी भी सेवा टहल करने के लिये अपने समीप बुला लिया है;
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
8फिर मूसा ने कोरह से कहा, “हे लेवियों, सुनो,
10और तुझे और तेरे सब लेवी भाइयों को भी अपने समीप बुला लिया है? फिर भी तुम याजकपद के भी खोजी हो?
Cross References
Numbers 1:53पर लेवीय अपने डेरे साक्षी के तम्बू ही के चारों ओर खड़े किया करें, कहीं ऐसा न हो कि इस्राएलियों की मण्डली पर मेरा कोप भड़के; और लेवीय साक्षी के तम्बू की रक्षा किया करें।”
Numbers 3:41और मेरे लिये इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को, और इस्राएलियों के पशुओं के सब पहिलौठों के बदले लेवियों के पशुओं को ले; मैं यहोवा हूँ।”
Numbers 16:13क्या यह एक छोटी बात है कि तू हमको ऐसे देश से जिसमें दूध और मधु की धाराएँ बहती है इसलिए निकाल लाया है, कि हमें जंगल में मार डालें, फिर क्या तू हमारे ऊपर प्रधान भी बनकर अधिकार जताता है?
Deuteronomy 10:8उस समय यहोवा ने लेवी गोत्र को इसलिए अलग किया कि वे यहोवा की वाचा का सन्दूक उठाया करें, और यहोवा के सम्मुख खड़े होकर उसकी सेवा टहल किया करें, और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें, जिस प्रकार कि आज के दिन तक होता आ रहा है।
2 Samuel 7:19तो भी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई + 7:19 यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई: दाऊद अपने आश्चर्य को व्यक्त करता है कि वह जन्म से ऐसा अकिंचन है वरन् अपनी स्वयं की दृष्टि में भी नगण्य है, उसे सिंहासन ही नहीं मिला, उसके वंश को भी सदाकाल का उत्तराधिकार मिला कि मानो वह एक महान पुरुष है। ; क्योंकि तूने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है।
Nehemiah 12:44उसी दिन खजानों के, उठाई हुई भेंटों के, पहली-पहली उपज के, और दशमांशों की कोठरियों के अधिकारी ठहराए गए, कि उनमें नगर-नगर के खेतों के अनुसार उन वस्तुओं को जमा करें, जो व्यवस्था के अनुसार याजकों और लेवियों के भाग में की थीं; क्योंकि यहूदी उपस्थित याजकों और लेवियों के कारण आनन्दित थे + 12:44 क्योंकि यहूदी .... आनन्दित थे: पुरोहितों और लेवियों से यहूदा को सन्तोष के कारण भेंट में वृद्धि हो गई थी, जैसे अधिक एवं विपुल दशमांश आदि।