गिनती 18:15
सब प्राणियों में से जितने अपनी-अपनी माँ के पहलौठे हों, जिन्हें लोग यहोवा के लिये चढ़ाएँ, चाहे मनुष्य के चाहे पशु के पहलौठे हों, वे सब तेरे ही ठहरें; परन्तु मनुष्यों और अशुद्ध पशुओं के पहिलौठों को दाम लेकर छोड़ देना।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
14इस्राएलियों में जो कुछ अर्पण किया जाए वह भी तेरा ही ठहरे।
Cross References
Exodus 13:2“क्या मनुष्य के क्या पशु के, इस्राएलियों में जितने अपनी-अपनी माँ के पहलौठे हों, उन्हें मेरे लिये पवित्र मानना + 13:2 मेरे लिये पवित्र मानना: यह आज्ञा मूसा को दी सम्बोधित थी। यह परमेश्वर की उस इच्छा के विषय में बताता है कि सब पहलौठे परमेश्वर के लिए पवित्र ठहराए जाएँ।; वह तो मेरा ही है।”
Exodus 13:13और गदही के हर एक पहलौठे के बदले मेम्ना देकर उसको छुड़ा लेना, और यदि तुम उसे छुड़ाना न चाहो तो उसका गला तोड़ देना। पर अपने सब पहलौठे पुत्रों को बदला देकर छुड़ा लेना।
Exodus 22:29“अपने खेतों की उपज और फलों के रस में से कुछ मुझे देने में विलम्ब न करना + 22:29 मुझे देने में विलम्ब न करना: उपज का पहला फल देना आरम्भ से चली आ रही रीति थी और इसका सम्बंध बलिदान चढ़ाने की आरम्भिक क्रियाओं से था।। अपने बेटों में से पहलौठे को मुझे देना।
Leviticus 27:26“परन्तु घरेलू पशुओं का पहलौठा, जो पहलौठा होने के कारण यहोवा का ठहरा है, उसको कोई पवित्र न ठहराए; चाहे वह बछड़ा हो, चाहे भेड़ या बकरी का बच्चा, वह यहोवा ही का है।
Numbers 3:46और इस्राएलियों के पहिलौठों में से जो दो सौ तिहत्तर गिनती में लेवियों से अधिक हैं, उनके छुड़ाने के लिये,
2 Kings 12:5इन सब को याजक लोग अपनी जान-पहचान के लोगों से लिया करें और भवन में जो कुछ टूटा फूटा हो उसको सुधार दें।”