Numbers 19:3
तब उसे एलीआजर याजक को दो, और वह उसे छावनी से बाहर ले जाए + 19:3 छावनी से बाहर ले जाए: अशुद्धता को शिकार पर स्थानान्तरित माना जाता था जो उसके मोक्ष हेतु बलि चढ़ाया जाता था। , और कोई उसको एलीआजर याजक के सामने बलिदान करे;
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
4तब एलीआजर याजक अपनी उँगली से उसका कुछ लहू लेकर मिलापवाले तम्बू के सामने की ओर सात बार छिड़क दे।
Cross References
Leviticus 4:12और सारा माँस, अर्थात् समूचा बछड़ा छावनी से बाहर शुद्ध स्थान में, जहाँ राख डाली जाएगी, ले जाकर लकड़ी पर रखकर आग से जलाए; जहाँ राख डाली जाती है वह वहीं जलाया जाए।
Leviticus 13:45“जिसमें वह व्याधि हो उस कोढ़ी के वस्त्र फटे और सिर के बाल बिखरे रहें, और वह अपने ऊपरवाले होंठ को ढाँपे हुए अशुद्ध, अशुद्ध पुकारा करे + 13:45 अशुद्ध, अशुद्ध पुकारा करे: कोढ़ी पाप के संसार का जीवित दृष्टान्त था जिसकी मजदूरी मृत्यु थी। कोढ़ी को मृतक के लिये विलाप करने के सामान्य लक्षण प्रगट करने थे। ।
Leviticus 24:14“तुम लोग उस श्राप देनेवाले को छावनी से बाहर ले जाओ; और जितनों ने वह निन्दा सुनी हो वे सब अपने-अपने हाथ उसके सिर पर रखें + 24:14 अपने-अपने हाथ उसके सिर पर रखें: अपराधी की अधार्मिकता के विरुद्ध, प्रतीक रूप में उसके सिर पर दोष डालना।, तब सारी मण्डली के लोग उस पर पथराव करें।
Numbers 5:2“इस्राएलियों को आज्ञा दे, कि वे सब कोढ़ियों को, और जितनों के प्रमेह हो, और जितने लोथ के कारण अशुद्ध हों, उन सभी को छावनी से निकाल दें;
Hebrews 13:11क्योंकि जिन पशुओं का लहू महायाजक पापबलि के लिये पवित्रस्थान में ले जाता है, उनकी देह छावनी के बाहर जलाई जाती है।