Numbers 23:10
याकूब के धूलि के किनके को कौन गिन सकता है, 1 या इस्राएल की चौथाई की गिनती कौन ले सकता है? 1 सौभाग्य यदि मेरी मृत्यु धर्मियों की सी + 23:10 मेरी मृत्यु धर्मियों की सी: अर्थात् इस्राएल के पूर्वज जो “विश्वास की अवस्था में मरे” और प्रतिज्ञाएँ प्राप्त नहीं की परन्तु दूर ही से उन्हें देखा।, 1 और मेरा अन्त भी उन्हीं के समान हो!”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 13:16और मैं तेरे वंश को पृथ्वी की धूल के किनकों के समान बहुत करूँगा, यहाँ तक कि जो कोई पृथ्वी की धूल के किनकों को गिन सकेगा वही तेरा वंश भी गिन सकेगा।
Genesis 28:14और तेरा वंश भूमि की धूल के किनकों के समान बहुत होगा, और पश्चिम, पूरब, उत्तर, दक्षिण, चारों ओर फैलता जाएगा: और तेरे और तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे कुल आशीष पाएँगे।
Numbers 2:16रूबेन की छावनी में जितने अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख इक्यावन हजार साढ़े चार सौ हैं। दूसरा कूच इनका हो।
Numbers 2:31और दान की छावनी में जितने गिने गए वे सब मिलकर एक लाख सत्तावन हजार छः सौ हैं। ये अपने-अपने झण्डे के पास-पास होकर सबसे पीछे कूच करें।”
Psalms 37:37खरे मनुष्य पर दृष्टि कर 1 और धर्मी को देख, 1 क्योंकि मेल से रहनेवाले पुरुष का 1 अन्तफल अच्छा है। (यशा. 32:17) 1
Proverbs 14:32दुष्ट मनुष्य बुराई करता हुआ नाश हो जाता है, 1 परन्तु धर्मी को मृत्यु के समय भी शरण मिलती है। 1