Numbers 25:6
जब इस्राएलियों की सारी मण्डली मिलापवाले तम्बू के द्वार पर रो रही थी + 25:6 मिलापवाले तम्बू के द्वार पर रो रही थी: लोगों में महामारी फैल गई थी (गिनती 25:6) और परमेश्वर का भय माननेवाले और अधिक जन मिलापवाले तम्बू के द्वार पर एकत्र होकर परमेश्वर से दया की याचना कर रहे थे। , तो एक इस्राएली पुरुष मूसा और सब लोगों की आँखों के सामने एक मिद्यानी स्त्री को अपने साथ अपने भाइयों के पास ले आया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
5तब मूसा ने इस्राएली न्यायियों से कहा, “तुम्हारे जो-जो आदमी बालपोर के संग मिल गए हैं उन्हें घात करो।”
Cross References
Numbers 15:30“परन्तु क्या देशी क्या परदेशी, जो मनुष्य ढिठाई से कुछ करे, वह यहोवा का अनादर करनेवाला ठहरेगा, और वह प्राणी अपने लोगों में से नाश किया जाए।
Numbers 25:14जो इस्राएली पुरुष मिद्यानी स्त्री के संग मारा गया, उसका नाम जिम्री था, वह सालू का पुत्र और शिमोनियों में से अपने पितरों के घराने का प्रधान था।
Numbers 31:9और इस्राएलियों ने मिद्यानी स्त्रियों को बाल-बच्चों समेत बन्दी बना लिया; और उनके गाय-बैल, भेड़-बकरी, और उनकी सारी सम्पत्ति को लूट लिया।
Judges 2:4जब यहोवा के दूत ने सारे इस्राएलियों से ये बातें कहीं, तब वे लोग चिल्ला चिल्लाकर रोने लगे।
Ezra 9:1जब ये काम हो चुके, तब हाकिम मेरे पास आकर कहने लगे, “न तो इस्राएली लोग, न याजक, न लेवीय इस ओर के देशों के लोगों से अलग हुए; वरन् उनके से, अर्थात् कनानियों, हित्तियों, परिज्जियों, यबूसियों, अम्मोनियों, मोआबियों, मिस्रियों और एमोरियों के से घिनौने काम + 9:1 घिनौने काम: अन्तर्जातीय विवाह ने परमेश्वर के लोगों को मूर्तिपूजा से मिला दिया था। इसे घृणित कार्य कहते थे, जिसकी अनिवार्यता व्यवस्था में थी और धर्म की पवित्रता के लिये यह आवश्यक था। (1 राजा.11:2) करते हैं।
Ezra 10:6तब एज्रा परमेश्वर के भवन के सामने से उठा, और एल्याशीब के पुत्र यहोहानान की कोठरी में गया, और वहाँ पहुँचकर न तो रोटी खाई, न पानी पिया, क्योंकि वह बँधुआई में से निकल आए हुओं के विश्वासघात के कारण शोक करता रहा।