Numbers 34:2
“इस्राएलियों को यह आज्ञा दे: कि जो देश तुम्हारा भाग होगा वह तो चारों ओर की सीमा तक का कनान देश है, इसलिए जब तुम कनान देश + 34:2 कनान देश: यहाँ कनान नाम उस क्षेत्र को दिया गया है जो यरदन के पश्चिम का क्षेत्र हैं। में पहुँचो,
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 12:6उस देश के बीच से जाते हुए अब्राम शेकेम में, जहाँ मोरे का बांज वृक्ष है पहुँचा। उस समय उस देश में कनानी लोग रहते थे।
Genesis 15:16पर वे चौथी पीढ़ी में यहाँ फिर आएँगे: क्योंकि अब तक एमोरियों का अधर्म पूरा नहीं हुआ हैं।”
Exodus 23:31मैं लाल समुद्र से लेकर पलिश्तियों के समुद्र तक और जंगल से लेकर फरात तक के देश को तेरे वश में कर दूँगा; मैं उस देश के निवासियों को भी तेरे वश में कर दूँगा, और तू उन्हें अपने सामने से बरबस निकालेगा।
Deuteronomy 1:7इसलिए अब यहाँ से कूच करो, और एमोरियों के पहाड़ी देश को, और क्या अराबा में, क्या पहाड़ों में, क्या नीचे के देश में, क्या दक्षिण देश में, क्या समुद्र के किनारे, जितने लोग एमोरियों के पास रहते हैं उनके देश को, अर्थात् लबानोन पर्वत तक और फरात नाम महानद तक रहनेवाले कनानियों के देश को भी चले जाओ।
Joshua 13:1यहोशू बूढ़ा और बहुत उम्र का हो गया था; और यहोवा ने उससे कहा, “तू बूढ़ा और बहुत उम्र का हो गया है, और बहुत देश रह गए हैं + 13:1 बहुत देश रह गए हैं: यहोशू को सम्पूर्ण प्रतिज्ञा के देश के 12 गोत्रों में बंटवारे से रोका गया, इस विश्वास के साथ कि परमेश्वर यहोशू के अधूरे कार्य को कनानियों का सफाया अपने समय में पूरा कर देगा। (देखें यहोशू. 11:23) , जो इस्राएल के अधिकार में अभी तक नहीं आए।
Psalms 16:5यहोवा तू मेरा चुना हुआ भाग और मेरा कटोरा है; 1 मेरे भाग को तू स्थिर रखता है। 1