Numbers 8:7
उन्हें शुद्ध करने के लिये तू ऐसा कर, कि पावन करनेवाला जल + 8:7 पावन करनेवाला जल: पाप शोधन का जल नि:सन्देह पवित्रस्थान के हो दे से लिया गया जो मिलापवाले तम्बू में सेवा हेतु प्रवेश करने से पूर्व पुरोहितों द्वारा शोधन के लिए काम में लिया जाता था। उन पर छिड़क दे, फिर वे सर्वांग मुँण्ड़न कराएँ, और वस्त्र धोएँ, और वे अपने को शुद्ध करें।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
6“इस्राएलियों के मध्य में से लेवियों को अलग लेकर शुद्ध कर।
8तब वे तेल से सने हुए मैदे के अन्नबलि समेत एक बछड़ा ले लें, और तू पापबलि के लिये एक दूसरा बछड़ा लेना।
Cross References
Exodus 19:10तब यहोवा ने मूसा से कहा, “लोगों के पास जा और उन्हें आज और कल पवित्र करना + 19:10 पवित्र करना: इस आज्ञा में दैहिक शुद्धिकरण के साथ-साथ निःसंदेह आत्मिक तैयारी भी सम्मिलित थी।, और वे अपने वस्त्र धो लें,
Leviticus 14:7और कोढ़ से शुद्ध ठहरनेवाले पर सात बार + 14:7 सात बार: वाचा की मुहर सात के अंक से व्यक्त थी, उसका नवीकरण उस मनुष्य पर छिड़काव द्वारा होता था जो कोढ़ की अवस्था में बहिष्कृत था। छिड़ककर उसको शुद्ध ठहराए, तब उस जीवित पक्षी को मैदान में छोड़ दे।
Leviticus 14:9और सातवें दिन वह सिर, दाढ़ी और भौहों के सब बाल मुँड़ाएँ, और सब अंग मुँण्ड़न कराए, और अपने वस्त्रों को धोए, और जल से स्नान करे, तब वह शुद्ध ठहरेगा।
Leviticus 15:10और जो कोई किसी वस्तु को जो उसके नीचे रही हो छूए, वह साँझ तक अशुद्ध रहें; और जो कोई ऐसी किसी वस्तु को उठाए वह अपने वस्त्रों को धोकर जल से स्नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
Leviticus 16:28और जो उनको जलाए वह अपने वस्त्रों को धोए, और जल से स्नान करे, और इसके बाद वह छावनी में प्रवेश करने पाए। 1 पाप से प्रायश्चित का दिन मानना
Numbers 19:9फिर कोई शुद्ध पुरुष उस बछिया की राख बटोरकर छावनी के बाहर किसी शुद्ध स्थान में रख छोड़े; और वह राख इस्राएलियों की मण्डली के लिये अशुद्धता से छुड़ानेवाले जल + 19:9 अशुद्धता से छुड़ानेवाले जल: देखें टिप्पणी गिन 8:7. के लिये रखी रहे; वह तो पापबलि है। (इब्रा. 9:13)