फिलिप्पियों 3:1
इसलिए हे मेरे भाइयों, प्रभु में आनन्दित रहो + 3:1 प्रभु में आनन्दित रहो: जब हम अपने पापों को याद करते हैं, तो अब हम आनन्द मना सकते हैं क्योंकि वह जो हमें उनसे छुड़ा सकता हैं।। वे ही बातें तुम को बार बार लिखने में मुझे तो कोई कष्ट नहीं होता, और इसमें तुम्हारी कुशलता है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Deuteronomy 12:18उन्हें अपने परमेश्वर यहोवा के सामने उसी स्थान पर जिसको वह चुने अपने बेटे-बेटियों और दास दासियों के, और जो लेवीय तेरे फाटकों के भीतर रहेंगे उनके साथ खाना, और तू अपने परमेश्वर यहोवा के सामने अपने सब कामों पर जिनमें हाथ लगाया हो आनन्द करना।
1 Samuel 2:1तब हन्ना ने प्रार्थना करके कहा, 1 “मेरा मन यहोवा के कारण मगन है; 1 मेरा सींग यहोवा के कारण ऊँचा हुआ है। 1 मेरा मुँह मेरे शत्रुओं के विरुद्ध खुल गया, 1 क्योंकि मैं तेरे किए हुए उद्धार से आनन्दित हूँ। (लूका 1:46,47) 1
1 Chronicles 16:10उसके पवित्र नाम पर घमण्ड करो; 1 यहोवा के खोजियों का हृदय आनन्दित हो। 1
1 Chronicles 29:22उसी दिन यहोवा के सामने उन्होंने बड़े आनन्द से खाया और पिया। फिर उन्होंने दाऊद के पुत्र सुलैमान को दूसरी बार राजा ठहराकर यहोवा की ओर से प्रधान होने के लिये उसका और याजक होने के लिये सादोक का अभिषेक किया।
Nehemiah 8:10फिर उसने उनसे कहा, “जाकर चिकना-चिकना भोजन करो और मीठा-मीठा रस पियो, और जिनके लिये कुछ तैयार नहीं हुआ उनके पास भोजन सामग्री भेजो; क्योंकि आज का दिन हमारे प्रभु के लिये पवित्र है; और उदास मत रहो, क्योंकि यहोवा का आनन्द तुम्हारा दृढ़ गढ़ है।”
Psalms 5:11परन्तु जितने तुझ में शरण लेते हैं वे सब आनन्द करें, 1 वे सर्वदा ऊँचे स्वर से गाते रहें; क्योंकि तू उनकी रक्षा करता है, 1 और जो तेरे नाम के प्रेमी हैं तुझ में प्रफुल्लित हों। 1