Proverbs 10:22
धन यहोवा की आशीष ही से मिलता है, 1 और वह उसके साथ दुःख नहीं मिलाता। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
The blessing of the LORD, it maketh rich, and he addeth no sorrow with it.
In Context
21धर्मी के वचनों से बहुतों का पालन-पोषण होता है, 1 परन्तु मूर्ख लोग बुद्धिहीनता के कारण मर जाते हैं। 1
Cross References
Genesis 12:2और मैं तुझ से एक बड़ी जाति बनाऊँगा, और तुझे आशीष दूँगा, और तेरा नाम महान करूँगा, और तू आशीष का मूल होगा।
Genesis 14:23उसकी मैं यह शपथ खाता हूँ + 14:23 मैं यह शपथ खाता हूँ: अब्राम के लिए यह गम्भीर मामला था। या तो पहले, या वहीं पर, उसने परमेश्वर के सामने यह शपथ ली कि वह सदोम की सम्पत्ति को हाथ भी नहीं लगाएगा। , कि जो कुछ तेरा है उसमें से न तो मैं एक सूत, और न जूती का बन्धन, न कोई और वस्तु लूँगा; कि तू ऐसा न कहने पाए, कि अब्राम मेरे ही कारण धनी हुआ।
Genesis 26:12फिर इसहाक ने उस देश में जोता बोया, और उसी वर्ष में सौ गुणा फल पाया + 26:12 सौ गुणा फल पाया: सौ गुणा दुर्लभ था और केवल अति बहुतायत की उपज की स्थिति में ही इसे देखा जा सकता था। यहोवा ने “इसहाक को आशीष दी”। पराए देशवासी की भेड़-बकरियों, गाय-बैलों के झुण्ड और दास दासियों में वृद्धि को देखकर वहाँ के निवासी उससे डाह करने लगे।; और यहोवा ने उसको आशीष दी,
Joshua 6:18और तुम अर्पण की हुई वस्तुओं से सावधानी से अपने आपको अलग रखो, ऐसा न हो कि अर्पण की वस्तु ठहराकर बाद में उसी अर्पण की वस्तु में से कुछ ले लो, और इस प्रकार इस्राएली छावनी को भ्रष्ट करके उसे कष्ट में डाल दो।
1 Samuel 2:7यहोवा निर्धन करता है और धनी भी बनाता है, 1 वही नीचा करता और ऊँचा भी करता है। (लूका 1:52) 1
2 Kings 5:26उसने उससे कहा, “जब वह पुरुष इधर मुँह फेरकर तुझ से मिलने को अपने रथ पर से उतरा, तब से वह पूरा हाल मुझे मालूम था; क्या यह समय चाँदी या वस्त्र या जैतून या दाख की बारियाँ, भेड़-बकरियाँ, गाय बैल और दास-दासी लेने का है?