Proverbs 24:21
हे मेरे पुत्र, यहोवा और राजा दोनों का भय मानना; 1 और उनके विरुद्ध बलवा करनेवालों के साथ न मिलना; (1 पत. 2:17) 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
My son, fear thou the LORD and the king: and meddle not with them that are given to change:
In Context
Cross References
Exodus 14:31और यहोवा ने मिस्रियों पर जो अपना पराक्रम दिखलाता था, उसको देखकर इस्राएलियों ने यहोवा का भय माना और यहोवा की और उसके दास मूसा की भी प्रतीति की।
1 Samuel 8:5उससे कहने लगे, “सुन, तू तो अब बूढ़ा हो गया, और तेरे पुत्र तेरी राह पर नहीं चलते; अब हम पर न्याय करने के लिये सब जातियों की रीति के अनुसार हमारे लिये एक राजा नियुक्त कर दे।” (प्रेरि. 13:21)
1 Samuel 24:6वह अपने जनों से कहने लगा, “यहोवा न करे कि मैं अपने प्रभु से जो यहोवा का अभिषिक्त है ऐसा काम करूँ, कि उस पर हाथ उठाऊँ, क्योंकि वह यहोवा का अभिषिक्त है।”
2 Samuel 18:8युद्ध उस समस्त देश में फैल गया + 18:8 युद्ध उस समस्त देश में फैल गया: अति सम्भव है कि अबशालोम की सेना दाऊद की सेना से बहुत बड़ी थी परन्तु योआब की दस रणनीति के कारण युद्ध क्षेत्र हो गया था कि सेना बल का महत्त्व नहीं रहा और दाऊद के चिर अनुभव प्राप्त सैनिक अबशालोम की विद्रोही सेना का सफाया करने में सक्षम रहे। ; और उस दिन जितने लोग तलवार से मारे गए, उनसे भी अधिक वन के कारण मर गए।
1 Kings 12:16जब समस्त इस्राएल ने देखा कि राजा हमारी नहीं सुनता, तब वे बोले, 1 “दाऊद के साथ हमारा क्या अंश? 1 हमारा तो यिशै के पुत्र में कोई भाग नहीं! 1 हे इस्राएल अपने-अपने डेरे को चले जाओः 1 अब हे दाऊद, अपने ही घराने की चिन्ता कर।”
Proverbs 23:17तू पापियों के विषय मन में डाह न करना, 1 दिन भर यहोवा का भय मानते रहना। 1