Proverbs 29:2
जब धर्मी लोग शिरोमणि होते हैं, तब प्रजा आनन्दित होती है; 1 परन्तु जब दुष्ट प्रभुता करता है तब प्रजा हाय-हाय करती है। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Esther 8:15तब मोर्दकै नीले और श्वेत रंग के राजकीय वस्त्र पहने और सिर पर सोने का बड़ा मुकुट धरे हुए और सूक्ष्म सन और बैंगनी रंग का बागा पहने हुए, राजा के सम्मुख से निकला, और शूशन नगर के लोग आनन्द के मारे ललकार उठे।
Proverbs 11:10जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं, 1 परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय जयकार होता है। 1
Proverbs 28:28जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं तब तो मनुष्य ढूँढ़े नहीं मिलते, 1 परन्तु जब वे नाश हो जाते हैं, तब धर्मी उन्नति करते हैं।
Ecclesiastes 10:5एक बुराई है जो मैंने सूर्य के नीचे देखी, वह हाकिम की भूल से होती है:
Jeremiah 23:5“यहोवा की यह भी वाणी है, देख ऐसे दिन आते हैं जब मैं दाऊद के कुल में एक धर्मी अंकुर + 23:5 धर्मी अंकुर: अंकुर वह है जिसमें जड़ निकलकर बढ़ती है, यदि वह नष्ट कर दिया जाये तो जड़ भी नष्ट हो जाती है। उगाऊँगा, और वह राजा बनकर बुद्धि से राज्य करेगा, और अपने देश में न्याय और धार्मिकता से प्रभुता करेगा।
Matthew 2:16जब हेरोदेस ने यह देखा, कि ज्योतिषियों ने उसके साथ धोखा किया है, तब वह क्रोध से भर गया, और लोगों को भेजकर ज्योतिषियों से ठीक-ठीक पूछे हुए समय के अनुसार बैतलहम और उसके आस-पास के स्थानों के सब लड़कों को जो दो वर्ष के या उससे छोटे थे, मरवा डाला।