भजन संहिता 18:39
क्योंकि तूने युद्ध के लिये मेरी कमर में 1 शक्ति का पटुका बाँधा है; 1 और मेरे विरोधियों को मेरे सम्मुख नीचा कर दिया। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
38मैं उन्हें ऐसा बेधूँगा कि वे उठ न सकेंगे; 1 वे मेरे पाँवों के नीचे गिर जाएंगे। 1
40तूने मेरे शत्रुओं की पीठ मेरी ओर फेर दी; 1 ताकि मैं उनको काट डालूँ जो मुझसे द्वेष रखते हैं। 1
Cross References
2 Samuel 22:40तूने युद्ध के लिये मेरी कमर बलवन्त की; 1 और मेरे विरोधियों को मेरे ही सामने परास्त कर दिया। 1
Psalms 18:32यह वही परमेश्वर है, जो सामर्थ्य से मेरा कमरबन्ध बाँधता है, 1 और मेरे मार्ग को सिद्ध करता है। 1
Psalms 66:3परमेश्वर से कहो, “ तेरे काम कितने भयानक हैं + 66:3 तेरे काम कितने भयानक हैं: अर्थात् उसके सामर्थ्य और महानता का प्रदर्शन मन में भय एवं श्रद्धा उत्पन्न करने योग्य होता है। ! 1 तेरी महासामर्थ्य के कारण तेरे शत्रु तेरी चापलूसी करेंगे। 1
Isaiah 45:14यहोवा यह कहता है, “मिस्रियों की कमाई और कूशियों के व्यापार का लाभ और सबाई लोग जो डील-डौलवाले हैं, तेरे पास चले आएँगे, और तेरे ही हो जाएँगे, वे तेरे पीछे-पीछे चलेंगे; वे साँकलों में बाँधे हुए चले आएँगे और तेरे सामने दण्डवत् कर तुझ से विनती करके कहेंगे, ‘निश्चय परमेश्वर तेरे ही साथ है और दूसरा कोई नहीं; उसके सिवाय कोई और परमेश्वर नहीं।’” (जक. 8:22,23, प्रका. 3:9)
Ezekiel 30:24मैं बाबेल के राजा की भुजाओं को बलवन्त करके अपनी तलवार उसके हाथ में दूँगा; परन्तु फ़िरौन की भुजाओं को तोड़ूँगा, और वह उसके सामने ऐसा कराहेगा जैसा मरनेवाला घायल कराहता है।
1 Corinthians 15:25क्योंकि जब तक कि वह अपने बैरियों को अपने पाँवों तले न ले आए, तब तक उसका राज्य करना अवश्य है। (भज. 110:1)