भजन संहिता 59:13
जलजलाहट में आकर उनका अन्त कर, 1 उनका अन्त कर दे ताकि वे नष्ट हो जाएँ 1 तब लोग जानेंगे कि परमेश्वर याकूब पर, 1 वरन् पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करता है। (सेला) 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
14वे साँझ को लौटकर कुत्ते के समान गुर्राते, 1 और नगर के चारों ओर घूमते है। 1
Cross References
Numbers 32:13अतः यहोवा का कोप इस्राएलियों पर भड़का, और जब तक उस पीढ़ी के सब लोगों का अन्त न हुआ, जिन्होंने यहोवा के प्रति बुरा किया था, तब तक अर्थात् चालीस वर्ष तक वह उन्हें जंगल में मारे-मारे फिराता रहा।
Deuteronomy 7:22तेरा परमेश्वर यहोवा उन जातियों को तेरे आगे से धीरे धीरे निकाल देगा; तो तू एकदम से उनका अन्त न कर सकेगा, नहीं तो जंगली पशु बढ़कर तेरी हानि करेंगे।
1 Kings 18:36फिर भेंट चढ़ाने के समय एलिय्याह नबी समीप जाकर कहने लगा, “हे अब्राहम, इसहाक और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा! आज यह प्रगट कर कि इस्राएल में तू ही परमेश्वर है, और मैं तेरा दास हूँ, और मैंने ये सब काम तुझ से वचन पाकर किए हैं।
Psalms 7:9भला हो कि दुष्टों की बुराई का अन्त हो जाए, परन्तु धर्मी को तू स्थिर कर; 1 क्योंकि धर्मी परमेश्वर मन और मर्म का ज्ञाता है। 1
Psalms 46:10“चुप हो जाओ, और जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूँ + 46:10 जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूँ: देखो मैंने क्या-क्या किया जो मेरे परमेश्वर होने का प्रमाण है।। 1 मैं जातियों में महान हूँ, 1 मैं पृथ्वी भर में महान हूँ!” 1
Psalms 64:9तब सारे लोग डर जाएँगे + 64:9 तब सारे लोग डर जाएँगे: दुष्ट को जब न्याय समेत दण्ड मिलेगा तब सब मनुष्य परमेश्वर का आदर करना सीख लेंगे और ऐसे सामर्थी परमेश्वर का भय मानेंगे। ; 1 और परमेश्वर के कामों का बखान करेंगे, 1 और उसके कार्यक्रम को भली भाँति समझेंगे। 1