भजन संहिता 77:13
हे परमेश्वर तेरी गति पवित्रता की है। 1 कौन सा देवता परमेश्वर के तुल्य बड़ा है? 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Thy way, O God, is in the sanctuary: who is so great a God as our God?
In Context
12मैं तेरे सब कामों पर ध्यान करूँगा, 1 और तेरे बड़े कामों को सोचूँगा। 1
14अद्भुत काम करनेवाला परमेश्वर तू ही है, 1 तूने देश-देश के लोगों पर अपनी शक्ति प्रगट की है। 1
Cross References
Exodus 15:11हे यहोवा, देवताओं में तेरे तुल्य कौन है? 1 तू तो पवित्रता के कारण महाप्रतापी, 1 और अपनी स्तुति करनेवालों के भय के योग्य, 1 और आश्चर्यकर्मों का कर्ता है। 1
Psalms 27:4एक वर मैंने यहोवा से माँगा है, 1 उसी के यत्न में लगा रहूँगा; 1 कि मैं जीवन भर यहोवा के भवन में रहने पाऊँ, 1 जिससे यहोवा की मनोहरता पर दृष्टि लगाए रहूँ, 1 और उसके मन्दिर में ध्यान किया करूँ। (भज. 6:8, भज. 23:6, फिलि. 3:13) 1
Psalms 68:25गानेवाले आगे-आगे और तारवाले बाजों के बजानेवाले पीछे-पीछे गए, 1 चारों ओर कुमारियाँ डफ बजाती थीं। 1
Psalms 73:17जब तक कि मैंने परमेश्वर के पवित्रस्थान में जाकर 1 उन लोगों के परिणाम को न सोचा। 1
Psalms 89:6क्योंकि आकाशमण्डल में यहोवा के तुल्य कौन ठहरेगा? 1 बलवन्तों के पुत्रों में से कौन है जिसके साथ यहोवा की उपमा दी जाएगी? 1
Psalms 119:27अपने उपदेशों का मार्ग मुझे समझा, 1 तब मैं तेरे आश्चर्यकर्मों पर ध्यान करूँगा। 1