भजन संहिता 91:13
तू सिंह और नाग को कुचलेगा, 1 तू जवान सिंह और अजगर को लताड़ेगा। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Samuel 17:37फिर दाऊद ने कहा, “यहोवा जिसने मुझे सिंह और भालू दोनों के पंजे से बचाया है, वह मुझे उस पलिश्ती के हाथ से भी बचाएगा।” शाऊल ने दाऊद से कहा, “जा, यहोवा तेरे साथ रहे।”
Psalms 58:4उनमें सर्प का सा विष है; 1 वे उस नाग के समान है, जो सुनना नहीं चाहता + 58:4 वे उस नाग के समान है, जो सुनना नहीं चाहता: सर्प बहरा होता है उसे कुछ भी सिखाया नहीं जा सकता, उसे मन्त्रमुग्ध नहीं किया जा सकता। ऐसा प्रतीत होता है, कि वह सुनना ही नहीं चाहता है।; 1
Daniel 6:22मेरे परमेश्वर ने अपना दूत भेजकर सिंहों के मुँह को ऐसा बन्द कर रखा कि उन्होंने मेरी कुछ भी हानि नहीं की; इसका कारण यह है, कि मैं उसके सामने निर्दोष पाया गया; और हे राजा, तेरे सम्मुख भी मैंने कोई भूल नहीं की।” (यशा. 63:9, भज. 34:7)
Luke 10:19मैंने तुम्हें साँपों और बिच्छुओं को रौंदने + 10:19 साँपों और बिच्छुओं को रौंदने: खतरे से परिरक्षण। यदि हम जहरीले साँपों पर पाँव रखते है कि हम घायल हो जाए, तो परमेश्वर हमें खतरे से बचाने का वादा करता है। का, और शत्रु की सारी सामर्थ्य पर अधिकार दिया है; और किसी वस्तु से तुम्हें कुछ हानि न होगी। (भज. 91:13)
Romans 3:13उनका गला खुली हुई कब्र है: 1 उन्होंने अपनी जीभों से छल किया है: 1 उनके होठों में साँपों का विष है। (भज. 5:9, भज. 140:3) 1
2 Timothy 4:17परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ्य दी; ताकि मेरे द्वारा पूरा-पूरा प्रचार हो + 4:17 ताकि मेरे द्वारा पूरा-पूरा प्रचार हो: अर्थात्, पूरी तरह से पुष्टि की जा सके, ताकि दूसरे लोग इसकी सच्चाई में आश्वस्त रहें।, और सब अन्यजाति सुन लें; और मैं तो सिंह के मुँह से छुड़ाया गया। (भज. 22:21, दानि. 6:21)