Romans 13:14
वरन् प्रभु यीशु मसीह को पहन लो + 13:14 प्रभु यीशु मसीह को पहन लो: मतलब एक आदर्श और मार्गदर्शक के रूप में, उनके उदाहरण का अनुसरण करने के लिए, उनके उपदेशों का पालन करने के लिए, उनके जैसा बनने के लिए उन्हें पकड़ लो।, और शरीर की अभिलाषाओं को पूरा करने का उपाय न करो।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Job 29:14मैं धार्मिकता को पहने रहा, और वह मुझे ढांके रहा; 1 मेरा न्याय का काम मेरे लिये बागे और सुन्दर पगड़ी का काम देता था। 1
Galatians 3:27और तुम में से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्होंने मसीह को पहन लिया है।
Galatians 5:24और जो मसीह यीशु के हैं, उन्होंने शरीर को उसकी लालसाओं और अभिलाषाओं समेत क्रूस पर चढ़ा दिया है।
Colossians 3:5इसलिए अपने उन अंगों को मार डालो, जो पृथ्वी पर हैं, अर्थात् व्यभिचार, अशुद्धता, दुष्कामना, बुरी लालसा और लोभ को जो मूर्तिपूजा के बराबर है।
1 Peter 2:11हे प्रियों मैं तुम से विनती करता हूँ कि तुम अपने आपको परदेशी और यात्री जानकर उन सांसारिक अभिलाषाओं से जो आत्मा से युद्ध करती हैं, बचे रहो। (गला. 5:24, 1 पत. 4:2)