तीतुस 1:3
पर ठीक समय पर + 1:3 ठीक समय पर: ठीक समय पर, जो उन्होंने सबसे बेहतर समय नियुक्त किया था। अपने वचन को उस प्रचार के द्वारा प्रगट किया, जो हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार मुझे सौंपा गया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
2उस अनन्त जीवन की आशा पर, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने जो झूठ बोल नहीं सकता सनातन से की है,
Cross References
Isaiah 45:15हे इस्राएल के परमेश्वर, हे उद्धारकर्ता! निश्चय तू ऐसा परमेश्वर है जो अपने को गुप्त रखता है। (रोम. 11:33)
Daniel 8:23और उन राज्यों के अन्त समय में जब अपराधी पूरा बल पकड़ेंगे, तब क्रूर दृष्टिवाला और पहेली बूझनेवाला एक राजा उठेगा।
Daniel 11:27तब उन दोनों राजाओं के मन बुराई करने में लगेंगे, यहाँ तक कि वे एक ही मेज पर बैठे हुए आपस में झूठ बोलेंगे, परन्तु इससे कुछ बन न पड़ेगा; क्योंकि इन सब बातों का अन्त नियत ही समय में होनेवाला है।
Mark 13:10पर अवश्य है कि पहले सुसमाचार सब जातियों में प्रचार किया जाए।
Luke 1:47और मेरी आत्मा मेरे उद्धार करनेवाले 1 परमेश्वर से आनन्दित हुई। (1 शमू. 2:1) 1
Acts 17:26उसने एक ही मूल से मनुष्यों की सब जातियाँ सारी पृथ्वी पर रहने के लिये बनाई हैं; और उनके ठहराए हुए समय और निवास के सीमाओं को इसलिए बाँधा है, (व्यव. 32:8)