1 Chronicles 21:30
परन्तु दाऊद परमेश्वर के पास उसके सामने न जा सका, क्योंकि वह यहोवा के दूत की तलवार से डर गया था + 21:30 दूत की तलवार से डर गया था: यह जानते हुए कि उस वेदी पर भेंट चढ़ाने के कारण दाऊद ने स्वर्गदूत का हाथ रोक लिया, अत: वह अपनी भेंट को कहीं ओर ले जाने से डर गया था ऐसा न हो कि स्वर्गदूत फिर अपना काम करे और महामारी फैल जाए। ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Deuteronomy 10:12“अब, हे इस्राएल, तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से इसके सिवाय और क्या चाहता है + 10:12 तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से इसके सिवाय और क्या चाहता है: परमेश्वर ने मूसा प्रदत्त विधान में अनेक शर्तें रखी थी। तथापि, यह बाहरी अनुष्ठानों से सम्बंधित हैं जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर लागू किया जा सकता है। परन्तु प्रेम लागू नहीं किया जा सकता, वे तो स्वाभाविक होना है।, कि तू अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानें, और उसके सारे मार्गों पर चले, उससे प्रेम रखे, और अपने पूरे मन और अपने सारे प्राण से उसकी सेवा करे, (लूका 10:27)
1 Chronicles 13:12उस दिन दाऊद परमेश्वर से डरकर कहने लगा, “मैं परमेश्वर के सन्दूक को अपने यहाँ कैसे ले आऊँ?”
Job 13:21अपनी ताड़ना मुझसे दूर कर ले, 1 और अपने भय से मुझे भयभीत न कर। 1
Job 23:15इस कारण मैं उसके सम्मुख घबरा जाता हूँ; 1 जब मैं सोचता हूँ तब उससे थरथरा उठता हूँ। 1
Psalms 119:120तेरे भय से मेरा शरीर काँप उठता है, 1 और मैं तेरे नियमों से डरता हूँ। 1 व्यवस्था को मानना ऐन 1
Jeremiah 10:7हे सब जातियों के राजा, तुझ से कौन न डरेगा? क्योंकि यह तेरे योग्य है; अन्यजातियों के सारे बुद्धिमानों में, और उनके सारे राज्यों में तेरे समान कोई नहीं है। (प्रका. 15:4)